{"_id":"64d9813db216e23ffb08fce4","slug":"jammu-air-force-rescues-an-injured-mountaineer-body-of-missing-italian-trekker-found-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : लापता इतालवी ट्रैकर का शव मिला, वायुसेना ने एक घायल पर्वतारोही को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : लापता इतालवी ट्रैकर का शव मिला, वायुसेना ने एक घायल पर्वतारोही को बचाया
Mon, 14 Aug 2023 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Aug 2023 06:50 AM IST
सार
इसके अलावा वायुसेना ने एक घायल पर्वतारोही को बचाया है। कारगिल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली चौधरी ने रविवार को बताया कि 39 वर्षीय डेविड मैकेला का शव आपदा प्रतिक्रिया बल (यूटीडीआरएफ) और सेना की एक संयुक्त टीम ने चरचर ला दर्रे से बरामद किया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में भारतीय वायुसेना को लापता इतालवी ट्रैकर का शव मिला है। इसके साथ ही वायुसेना ने एक घायल पर्वतारोही को बचाया है। कारगिल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली चौधरी ने रविवार को बताया कि 39 वर्षीय डेविड मैकेला का शव आपदा प्रतिक्रिया बल (यूटीडीआरएफ) और सेना की एक संयुक्त टीम ने चरचर ला दर्रे से बरामद किया।
विज्ञापन
मैकेला से आखिरी बार 23 जुलाई को संपर्क हुआ था। वह लेह से जंगला (हिमाचल) की पैदल यात्रा पर निकले थे। अनायत चौधरी ने कहा कि संयुक्त बचाव दल कारगिल से रवाना किया गया। स्थानीय गाइड की मदद से विदेशी पर्यटक का शव खोज निकाला गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव नामित अभिभावक को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
चावकर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने इलाके की कठिन चुनौतियों का सामना किया। इससे पूर्व पिछले सप्ताह विदेशी नागरिक का पता लगाने के मिशन पर पांच सदस्यों के एक बचाव दल को वायुसेना ने मार्का घाटी से एयरलिफ्ट किया था। साथ ही एक अन्य बचाव अभियान में वायुसेना ने लद्दाख की जांस्कर घाटी की सबसे ऊंची चोटी 7,135 मीटर ऊंची माउंट नून के बेस कैंप से एक घायल पर्वतारोही को निकाला।
विज्ञापन