{"_id":"678ac5aa375afe49c50a0948","slug":"jammu-agriculture-tour-inspection-jammu-news-c-10-lko1027-525643-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक उत्पादों की खेती में बंद हो कीटनाशकों का इस्तेमाल : एलिसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक उत्पादों की खेती में बंद हो कीटनाशकों का इस्तेमाल : एलिसन
विज्ञापन
सेंटर फॉर एग्रीकल्चर एंड बायोसाइंस इंटरनेशनल ण्की टीम दौरो के दौरान उपनिदेशक से बाचीत करती हुई
- सेंटर फार एग्रीकल्चर एंड बायोसाइंस इंटरनेशनल की टीम ने किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय निर्यात मानकों को पूरा करने वाले जैविक उत्पादों की खेती में कीटनाशकों का उपयोग बंद हो। इस पर कृषि विभाग कार्रवाई करे और फसलों को बचाए। यह अपील सेंटर फॉर एग्रीकल्चर एंड बायोसाइंस इंटरनेशनल प्रोग्राम स्पोर्ट मैनेजर प्लांट वाइज प्लस स्विट्जरलैंड डा. प्रिया एलिसन ने कृषि निदेशालय दौरे के दौरान ने की।
टीम में डॉ. विनोद पंडित क्षेत्रीय निदेशक दक्षिण एशिया, डॉ. मंजू ठाकुर फसल स्वास्थ्य सलाहकार सीएबीआई ने मौजूद रहीं। इसमें स्वास्थ्य क्लीनिकों को मजबूत करने, नए कीटों के आक्रमण के लिए निगरानी बढ़ाने और क्षेत्र में कीट प्रबंधन प्रथाओं में सुधार करने पर बल दिया।
इस मौके पर निदेशक अरविंदर सिंह रीन ने प्रभावी कीट प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कीटनाशक डीलरों और किसानों को शिक्षित करने करने पर हो रहे काम बारे जानकारी दी। उन्होंने कीटनाशक डीलरों, कृषि विस्तार अधिकारियों और किसानों को लक्षित करते हुए एक व्यापक जागरूकता अभियान के डिजाइन का सुझाव दिया। जिसमें पौधों के स्वास्थ्य और कीट प्रबंधन पर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेंगी।
विज्ञापन
निदेशक ने प्लांट हेल्थ क्लीनिक और कीटनाशक डीलरों के बीच मजबूत संबंधों स्थापित करने को कहा।बैठक में एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) रणनीतियों को लागू करने में कृषि विभाग द्वारा चल रहे प्रयासों पर भी बताया गया। वहीं, डॉ. पिया एलिसन, प्रोग्राम सपोर्ट मैनेजर ने टिकाऊ पौध स्वास्थ्य प्रथाओं को बढ़ावा देने में सीएबीआई की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।
डॉ. एलिसन ने जलवायु-स्मार्ट पौध स्वास्थ्य प्रथाओं में परिवर्तन के महत्व पर भी जोर दिया। इस मौके पर सतीश शर्मा, डा. अमन ज्योति शर्मा, अरुण खजुरिया, रिर्सोस पर्सन राजीव सिंह, मोनिका और अन्य मौजूद रहे।