फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, transfer

Jammu News: पोले और बिधुड़ी समेत 11 अधिकारी जम्मू-कश्मीर से बाहर भेजे, नौ मिले

विज्ञापन
jammu, administration, transfer
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जम्मू-कश्मीर से आठ आईएएस और तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला
विज्ञापन


सात आइएएस और दो आइपीएस अधिकारी मिले हैं प्रदेश को
जम्मू-कश्मीर में सफलतापूर्वक चुनाव में अहम भूमिका रही है पोले की

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले आइएएस अधिकारी एवं प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोले समेत आठ आइएएस अधिकारियों का तबादला जम्मू-कश्मीर से बाहर कर दिया गया। इनमें कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार बिधुड़ी भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने तीन आइपीएस अधिकारियों का तबादला भी एजीएमयूटी कैडर के विभिन्न प्रदेशों में कर दिया है। जबकि सात आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला देश के अलग-अलग राज्यों से जम्मू-कश्मीर में हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर समेत एजीएमयूटी कैडर के राज्यों में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। जम्मू-कश्मीर से जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें 2004 बैच के आइएएस अधिकारी पीके पोले को दिल्ली, 2005 बैच के विजय कुमार बिधुड़ी को दिल्ली, 2013 बैच के संजीव एम गडकर को गोवा, शकील उल रहमान राथर को गोवा, प्रदीप कुमार को चंडीगढ़ और राहुल शर्मा को लद्दाख, 2015 बैच के चौधरी मोहम्मद यासिन को पुडुचेरी, 2021 बैच के नितिश रजोरा को लद्दाख और राकेश कुमार को लद्दाख भेजा गया है।
विज्ञापन

गृहमंत्रालय ने आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इनमें 2009 बैच के उमेश कुमार को दिल्ली, 2013 बैच के संजीव कुमार यादव को दिल्ली, 2015 बैच के संदीप गुप्ता को दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात आईएएस और दो आईपीएस मिले
राज्य को इन तबादला आदेश में सात आईएएस और दो आईपीएस अधिकारी मिले हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर आने वाले अधिकारियों में दिल्ली से 1994 बैच के आशीष चंद्र वर्मा, 1995 बैच के अनिल कुमार सिंह, 2012 बैच के नवीन एसएल, लद्दाख से 2016 बैच के श्रीकांत बाला साहेब, दिल्ली से 2020 बैच की श्रेया सिंघाल, 2021 बैच की महिमा मदान और अनंत द्विवेदी शामिल हैं। इसके अलावा आईपीएस अधिकारियों में लक्षदीप से 2011 बैच के समीर शर्मा और दिल्ली से 2021 बैच के ऋषि कुमार को जम्मू-कश्मीर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed