फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, traffice diaverson, adviasry

Jammu News: पास धारक आवंटित स्लॉट में ही खड़ा करें वाहन

विज्ञापन
jammu, administration, traffice diaverson, adviasry
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने की मनाही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एमए स्टेडियम में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। इसमें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वालों के अलावा शहर में आम जनता की सुचारु आवाजाही के लिए भी निर्देश दिए हैं। समारोह में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

एडवाइजरी में समारोह में भाग लेने वाले पास धारकों को आवंटित पार्किंग स्लॉट में ही वाहन खड़ा करने का निर्देश दिया गया है। परेड में भाग लेने वालों को जीजीएम साइंस कॉलेज में वाहन खड़ा करने को कहा गया है। इसी तरह सेना और अर्धसैनिक बलों के वाहनों को पुराने विश्वविद्यालय परिसर और एस्कॉर्ट में शामिल वाहनों को ज्यूल चौक पर स्तिथ ड्राई फ्रूट मार्केट और जेडीए पार्किंग में वाहन खड़ा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

बिना पास के समारोह में भाग लेने आई आम जनता को इंदिरा चौक स्तिथ जेडीए पार्किंग में, वेयरहाउस में और कैनाल रोड स्तिथ कन्वेंशन सेंटर में खड़ा करने को कहा गया है। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही के लिए बिक्रम चौक, कैनाल हेड, विवेकानंद चौक, इंदिरा चौक और शकुंतला क्रॉसिंग को कट ऑफ पॉइंट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर एक बजे तक जारी रहेगा डायवर्जन
इसके अलावा 26 जनवरी के दिन दोपहर एक बजे तक सभी सामान्य वाहनों की आवाजाही पर सख्त डायवर्जन लागू रहेगा। पास धारकों को छोड़कर किसी भी वाहन को कट ऑफ पॉइंट के आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कठुआ, सांबा, बारी ब्राह्मणा, बिश्नाह, गंग्याल, आरएस पुरा और मीरां साहिब से आने वाले वाहनों को कुंजवानी चौक, नरवाल, बाग-ए-बहू क्रॉसिंग, सतवारी चौक, गांधी नगर, एशिया होटल क्रॉसिंग से डायवर्ट किया जाएगा। श्रीनगर, उधमपुर, कटरा, डोडा, बनिहाल रामबन से जम्मू शहर के लिए जाने वाले सभी वाहनों को नगरोटा से डायवर्ट किया जाएगा। राजौरी, पुंछ, अखनूर, मिश्रीवाला, पुरखू से आने वाले वाहनों को कैनाल हेड और बख्शी नगर पुली से डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को इंदिरा चौक, जेपी चौक, विवेकानंद चौक, गुज्जर नगर पुल का रास्ता लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed