फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, navkar mahamantra divis

नवकार महामंत्र की आभा और दिव्यता अद्वितीय : उपराज्यपाल

विज्ञापन
jammu, administration, navkar mahamantra divis
राजभवन में मनाया गया दिवस, कहा- महसंत्र से बढ़ती है जागृति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हजारों वर्षों से कई मंत्र साधकों और श्रद्धालुओं भक्तों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इनमें नवकार महामंत्र की आभा और दिव्यता सार अद्वितीय है। जहां प्रेम और सद्भाव है। यहां पर ही ईश्वर है। जब हृदय सद्भावना से भरा होता है तो व्यक्ति ईश्वर के सबसे निकट होता है। यह बातें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को राजभवन में नवकार महामंत्र दिवस पर हुए समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र सबसे पूजनीय हैं। साथ ही सार्वभौमिक मंत्र आंतरिक परिवर्तन को प्रेरित करता है। इससे आध्यात्मिक जागृति बढ़ती है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि समाज की सबसे अनमोल संपत्ति प्रेम, सद्भाव, शांति और करुणा हैं। इन गुणों से परिपूर्ण व्यक्ति मानवता का उत्थान कर सकता है।
विज्ञापन

जीवन का सही अर्थ आत्म-खोज में निहित है। जब हम खुद को जान लेते हैं तो एक बात स्पष्ट हो जाती है कि ईश्वर ने यह जीवन छोटी-छोटी चीजों के लिए नहीं दिया है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा उद्देश्य है। वह है समाज की निस्वार्थ सेवा और सभी जीवों का कल्याण करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएस जैन सभा के महासचिव और जेआईटीओ जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधि संदीप जैन, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कई देशों के लोगों ने समारोह में लिया हिस्सा
इस पहल में 108 से अधिक देशों के लोगों ने शांति और सार्वभौमिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले नवकार महामंत्र दिवस समारोह में भाग लिया। यह अवसर सभी व्यक्तियों को आत्म-शुद्धि, सहिष्णुता और सामूहिक कल्याण के मूल्यों को प्रतिबिंबित करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed