{"_id":"67fec59dfc8931057f037f27","slug":"jammu-administration-meeting-order-jammu-news-c-10-jam1004-590076-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खाली जमीन में हो खेती, किसानों को करें जागरूक : डुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खाली जमीन में हो खेती, किसानों को करें जागरूक : डुल्लू
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने अधिकारियों और सुरक्षाबलों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खाली पड़ी कृषि योग्य भूमि पर खेती की जाए। इसके लिए हर संभव सहायता कृषि विभाग करेगा। डीसी भी दौरा कर लोगों को जागरूक करें। इससे किसानों आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। यह निर्देश मुख्य सचिव ने अधिकारियों और सुरक्षा बलों के साथ हुई संयुक्त बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि खाली पड़ी जमीन का प्रयोग खेती के लिए हो सकेगा। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच की सभी कृषि योग्य भूमि पर खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन किसानों को कृषि विभाग द्वारा सुविधा प्रदान की जाए।
सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा के बारे में आश्वासन दिया जाए। उन्होंने किसानों को उपयुक्त सलाह देने का आह्वान किया। उन्होंने इन किसानों को हर संभव सहायता देने का आह्वान किया। इससे यह आराम से बिजाई कर सकेंगे। उन्होंने कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इन जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन और सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ विचार-विमर्श करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कृषि विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने कहा कि विभाग इन जमीनों पर खेती करने के लिए किसानों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने उपायुक्तों को तत्काल मुद्दे पर पहले से जमीनी कार्य करने की सलाह दी ताकि निरीक्षण के दिन ही बाधाओं को दूर किया जा सके। इस अवसर पर आईजी, बीएसएफ द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और सीमा सुरक्षा ने भी अपने विचार रखे।