{"_id":"65fd221fa67f6a3c1601d618","slug":"jammu-accident-mini-bus-overturned-on-jammu-rspura-road-woman-died-on-spot-four-injured-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Accident: जम्मू-आरएसपुरा मार्ग पर मिनी बस पलटी, महिला की मौके पर मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Accident: जम्मू-आरएसपुरा मार्ग पर मिनी बस पलटी, महिला की मौके पर मौत, चार घायल
Fri, 22 Mar 2024 11:46 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 22 Mar 2024 11:46 AM IST
सार
जम्मू-आरएसपुरा मार्ग पर शुक्रवार को मिनी बस के पलटने से महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जम्मू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-आरएसपुरा मार्ग पर शुक्रवार को मिनी बस के पलटने से महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसा रासिया मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तहसील आरएसपुरा के रसिया मोड़ से जम्मू को एक मिनी बस आ रही थी। इस दौरान रसिया मोड़ के पास मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार चार अन्य लोगों को भी चोटें आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मिनी बस अधिक स्पीड में थी। ऐसे में एक बाइक के सामने आ जाने से हादसा हुआ। वहीं, महिला मोड़ पर उतरने के लिए मिनी के दरवाजे के पास खड़ी थी। वाहन के पलटने से वह बुरी तरह से उसके चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचानी की जा रही है।
विज्ञापन