फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, accident, hit and run, death

Jammu News: रिंग रोड पर वाहन की टक्कर से बाइक चालक की माैत

विज्ञापन
jammu, accident, hit and run, death
मृतक अतुल कुमार की फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। रिंग रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात का है।
मृतक अतुल कुमार भोर पिंड गांव का रहने वाला था, जो कटड़ा में काम करता था।
काम से लौटते वक्त फ्लाएं मंडाल के पास टोल प्लाजा के नजदीक बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक के परिजनों ने मांग की है कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की जल्द पहचान की जाए वरना सड़कों पर उतरेंगे।
मृतक के पिता सोमनाथ ने बताया कि उन्हें शनिवार रात करीब ढाई बजे हादसे की जानकारी मिली। एक युवक ने फोन करके बताया गया कि अतुल उर्फ साहिल सड़क हादसे में घायल है।
विज्ञापन

इसके बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां साहिल घायल अवस्था में बेसुध था। उसे पहले हम सुहांजना स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से जीएमसी रेफर किया गया। जीएमसी पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह कटड़ा से लौट रहा था। काफी देर तक घायल रहा, जिसकी किसी ने मदद भी नहीं की। इससे उसकी मौत हो गई। मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी की पहचान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed