फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu aam aadmi party rally against Drugs addiction Punjab Govt Minister Harjot Singh Bains said jammu need change like punjab

Jammu AAP Rally: नशे के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने निकाली रैली, हरजोत सिंह बैंस बोले- जम्मू के लोग चाहते हैं बदलाव

Sun, 22 May 2022 12:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अरुण रोशन, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अरुण रोशन, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 22 May 2022 12:14 PM IST
सार

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब की तरह जम्मू में भी लोग बदलाव चाहते हैं। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से केवल आम आदमी पार्टी ही लोगों को बचा सकती है।

विज्ञापन
Jammu aam aadmi party rally against Drugs addiction Punjab Govt Minister Harjot Singh Bains said jammu need change like punjab
Jammu AAP Rally - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

आम आदमी पार्टी की जम्मू इकाई ने रविवार को जम्मू में नशे के विरोध में रैली का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रैली डिगियाना आश्रम से भठिंडी तक निकाली गई। रैली में पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस विशेष तौर पर उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी ने नेता एवं विधायक हरजोत सिंह बैंस पंजाब सरकार में पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री हैं।

विज्ञापन

Jammu aam aadmi party rally against Drugs addiction Punjab Govt Minister Harjot Singh Bains said jammu need change like punjab
Jammu AAP Rally - फोटो : निखिल मेहता

इस दौरान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाएगी। आम आदमी पार्टी युवाओं की ऊर्जा को उचित दिशा में आगे बढ़ाएगी। युवाओं को अधिक अवसर दिए जाने की जरूरत है, ताकि वे खेल, शिक्षा और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ें, न कि नशे की तरफ। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरह जम्मू में भी लोग बदलाव चाहते हैं। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से केवल आम आदमी पार्टी ही लोगों को बचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jammu aam aadmi party rally against Drugs addiction Punjab Govt Minister Harjot Singh Bains said jammu need change like punjab
Jammu AAP Rally - फोटो : निखिल मेहता

इससे पहले शनिवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बाड़ी ब्राह्मणा स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत भी की गई। उन्होंने बताया कि जिस तरह से पार्टी दिल्ली और पंजाब में काम कर रही है, उसी की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में भी काम किया जाएगा। लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है वैसे ही आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में भी हमारी पार्टी की सरकार होगी। लोगों को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों की हर परेशानियों को धीरे-धीरे दूर कर रहे हैं। यही कारण है कि आज हर जगह आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed