{"_id":"6412ba9204891c9a3a04b273","slug":"jammu-22-thousand-dailywazers-workers-of-jal-shakti-department-started-the-strike-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: जल शक्ति के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, डीसी से आश्वासन के बाद लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: जल शक्ति के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, डीसी से आश्वासन के बाद लिया फैसला
Fri, 17 Mar 2023 10:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:25 AM IST
सार
जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों का कहना है कि उनका आंदोलन 267वें दिन में प्रवेश कर गया है। लेकिन, उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। इस कारण हड़ताल की गई।
विज्ञापन
PHE Protest in Jammu
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल शक्ति विभाग के 22 हजार अस्थायी कर्मचारियों ने नियमितीकरण, लंबित वेतन जारी करने सहित अन्य मांगों को लेकर पहले से घोषित अपनी 72 घंटे की हड़ताल को सात घंटे के बाद ही स्थगित कर दी है। डीसी जम्मू अवनी लवासा ने जल शक्ति विभाग के उपायुक्त के साथ बैठक करवाने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने एक सप्ताह तक अपनी हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
वीरवार को शहर के बीसी रोड स्थिति जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर अस्थायी कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारियों ने 72 घंटे तक हड़ताल रखने का फैसला लिया था। देर शाम डीसी जम्मू ने हड़ताली कर्मचारियों के साथ फोन पर बात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह जल शक्ति विभाग के उपायुक्त के साथ उनकी बैठक करवाएगी। उपायुक्त भी प्रदेश में नहीं है। डीसी से मिलने आश्वासन के बाद कर्मचारियों की कोर कमेटी की बैठक शाम पांच हुई। इसमें कर्मचारियों ने फैसला लिया एक सप्ताह तक अपनी काम छोड़ हड़ताल को स्थगित कर रहे है, लेकिन आश्वासन पूरा नहीं होने फिर से अपना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
ऑल पीएचई इंप्लाइज यूनाइडेट फ्रंट के प्रवक्ता रवि हंस ने कहा कि कर्मचारियों ने संभाग स्तर पर हड़ताल का फैसला लिया था। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे है। सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। सरकार से एसआरओ लागू करने की मांग कर रहे है। सरकार हमारा वेतन नहीं दे रही है।
कर्मचारियों ने हम दो महीने से मुख्य अभियांता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। 1994 से वर्तमान तक कर्मचारियों की अनदेखी हो रही है। हम लोगों के घर-घर तक पानी पहुंचे का काम करते है।