{"_id":"592c334e4f1c1bed1abda7b8","slug":"jakir-musa-wants-to-join-hizbul-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल में फिर शामिल होना चाहता है जाकिर मूसा, सब्जार के जनाजे में हुआ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल में फिर शामिल होना चाहता है जाकिर मूसा, सब्जार के जनाजे में हुआ शामिल
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 29 May 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
हिजबुल में शामिल हो सकता है मूसा
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सब्जार अहमद भट के शनिवार को एक मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब आतंकी जाकिर मूसा दोबारा हिज्ब के साथ आ सकता है। इसके संकेत हिज्ब कमांडर सब्जार के मारे जाने के बाद रविवार को उसके जनाजे में जाकिर मूसा के शामिल होने के बाद मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जनाजे में जाकिर मूसा के शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में जाकिर जनाजे में शामिल होता दिखाई दे रहा है और वहां मौजूद युवाओं ने कंधे पर उठाकर उसका स्वागत किया।जाकिर का हिज्ब के आतंकी सब्जार के जनाजे में शामिल होना कहीं न कहीं सवाल खड़े करता है कि अगर वह हिज्ब से अलग हुआ था तो फिर वह जनाजे में शामिल क्यों हुआ? स्थानीय सूत्रों की मानें तो जाकिर के अलावा हिज्ब के भी कई आतंकी जनाजे में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जाकिर मूसा दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के नूरपुरा गांव का रहने वाला है। वह वर्ष 2013 में चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर हिज्ब में शामिल हुआ था और हिज्ब कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हिज्ब का कमांडर बना था। बुरहान का करीबी होने के चलते उसे संगठन के ऑपरेशन आदि के बारे में पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन