फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Tourism: Bhaderwah will become mini Kashmir, five tourist destinations will be developed at international

J&K Tourism: भद्रवाह बनेगा मिनी कश्मीर, पांच पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा विकसित

Tue, 24 Dec 2024 02:37 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 24 Dec 2024 02:37 PM IST
सार

भद्रवाह के पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और साहसिक खेलों को नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
J&K Tourism: Bhaderwah will become mini Kashmir, five tourist destinations will be developed at international
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपने मनमोहक परिदृश्य और बर्फ से ढके पहाड़ों। फूलों की घाटियों व प्राचीन नाग संस्कृति एवं अनूठी हस्तकला और साहसिक खेलों को समेटे भद्रवाह का काया कल्प होगा। भद्रवाह के पांच पर्यटन स्थलों को गुलदांडा, जाई, पादरी, सेज और छत्रगला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा। इन पांचों स्थलों पर मौजूदा समय में 7.5 लाख पर्यटक पहुंचे हैं।

विज्ञापन


भद्रवाह जम्मू-कश्मीर के उन चार स्थलों में भी शामिल है जिन्हें सरकार ने विश्व बैंक की वित्तीय और तकनीकी मदद से विश्व स्तरीय पर्यटक बुनियादी ढांचे के साथ विकसित करने के लिए चुना है।भद्रवाह विकास प्राधिकरण के सीईओ बालकृष्ण ने बताया कि सितंबर में विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल के क्षेत्र का दौरा करने के बाद इन स्थलों को चुना गया है।
विज्ञापन


भद्रवाह में पर्यटन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस परियोजना को विश्व बैंक, जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्र के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में उद्योग, खासकर साहसिक और सांस्कृतिक पर्यटन फल-फूलने वाला है। भद्रवाह में एडवेंचर टूर के आयोजक विकास शर्मा का कहना है कि हम भद्रवाह के पर्यटन उद्योग में बड़े उछाल की उम्मीद है। इससे निश्चित रूप से हमारी अनूठी नाग संस्कृति, साहसिक खेल और सदियों पुरानी हस्तकला को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। घाटी के हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिस्का चोपड़ा को भाया कश्मीरकश्मीर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी हो रही है। जिसका देशभर से लुत्फ उठाने वाले पहुंच रहे हैं। इस सूची में बालीवुड के कलाकार भी शामिल है। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा इन दिनों कश्मीर में है। टिस्का ने अपने इंस्टाग्राम पर कश्मीर के पहलगाम का वीडियो साझा किया। वीडियो के साथ लिखे नोट में टिस्का ने कश्मीर की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed