{"_id":"5a976e8e4f1c1b0a7b8b9d61","slug":"j-k-one-terrorist-killed-by-security-forces-in-hajin-of-bandipora","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: हाजिन में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हाजिन में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 01 Mar 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने हाजिन में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
इस गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों की छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाब में कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।#FLASH Jammu & Kashmir: One terrorist killed during an encounter with security forces in Bandipora's Hajin. Combing operation underway.
— ANI (@ANI) March 1, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
इस गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने अंजाम दिया।
Trending Videos
मारा गया आतंकी लश्कर था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में आज सुबह बांदीपोर के हाजिन में आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया है।
One terrorist of LET apparently FT killed in an encounter in Hajin Bandipore today morning in a joint operation of J&K Police/Army/ CRPF.
— Shesh Paul Vaid (@spvaid) March 1, 2018