फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K News: Delay in two important road safety projects, minister warns agencies to complete the work soon

J&K News: सड़क सुरक्षा के दो अहम प्रोजेक्ट्स में देरी, मंत्री ने एजेंसियों को दी जल्द काम पूरा करने की चेतावनी

Tue, 17 Dec 2024 04:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 17 Dec 2024 04:03 PM IST
सार

सड़क सुरक्षा से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स, आईडीटीआर कोट भलवाल और आईएंडसीसी सांबा, निर्माण में देरी के कारण समय और लागत में बढ़ोतरी का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
J&K News: Delay in two important road safety projects, minister warns agencies to complete the work soon
मंत्री, सतीश शर्मा - फोटो : @diprjk

विस्तार

सड़क सुरक्षा की दृष्टि दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लेटलतीफी का शिकार हैं। इसमें कोट भलवाल में बन रहा अत्याधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) और सांबा में निरीक्षण एवं प्रमाणन केंद्र (आईएंडसीसी) शामिल हैं। पांच साल से भी ज्यादा समय से इन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, लेकिन निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ। जबकि इस बीच परिवहन विभाग में तीन प्रधान सचिव और तीन परिवहन आयुक्त तक बदले गए हैं।

विज्ञापन


निरीक्षण एवं प्रमाणन केंद्र (आईएंडसीसी) सांबा जिले में बन रहा हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण 2019 में शुरू हुआ तब इसकी लागत 9.82 करोड़ रुपये थी। समय पर निर्माण कार्य पूरा न होने से इसकी लागत बढ़कर 14 करोड़ रुपये पहुंच गई है। परिवहन विभाग अब दावा कर रहा है मार्च-अप्रैल में आईएंडसीसी पुरी तरह से सुचारू होगा। परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने सोमवार को आईएंडसीसी का दौरा किया और निर्माण कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही परिवहन आयुक्त ने आई एंड सी का दौरा किया था। वहीं कोट भलावल में आईडीटीआर का निर्माण कार्य 17 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ था। पहले निर्माण कार्य की जिम्मेवारी जम्मू और कश्मीर परियोजना निर्माण निगम लिमिटेड जेकेपीसीसी को सौंपी गई थी, लेकिन कार्य की धीमी रफ्तार के बाद निर्माण आरएंडबी विभाग को दिया गया है। आईडीटीआर में छह ट्रैक का निर्माण चल रहा हैं। इसमें चार ट्रैक चार पहिया वाहनों के लिए जबकि एक ट्रैक दो पहिया वाहनों के लिए दिसंबर 2024 में पूरा करने का दावा किया गया है। ये स्वचालित ड्राइविंग ट्रैक है। यहां मारुति सुजुकी इंडिया लिमटेड ड्राइविंग प्रशिक्षण व अन्य संबद्ध गतिविधियां शुरू हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मंत्री ने किया दौरा, समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशपरिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने सोमवार को सांबा स्थित निरीक्षण एवं प्रमाणन केंद्र (आई एंड सीसी) सांबा का दौरा किया। परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिसे 14 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरा किया जाएगा और मार्च-अप्रैल, 2025 तक चालू हो जाएगा।

मंत्री ने कहा कि आई एंड सीसी का संचालन वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने निष्पादन एजेंसियों से बचे कार्य विशेष रूप से रैंप के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने छूटे हुए कार्यों का मूल्यांकन कर लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। मंत्री के साथ परिवहन आयुक्त विशेष महाजन तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed