{"_id":"61210bb48ebc3e7a012f9848","slug":"j-k-more-than-20-trains-for-jammu-and-katra-canceled-due-to-farmers-agitation-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पंजाब में किसान आंदोलन से जम्मू और कटड़ा के लिए 20 से अधिक ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पंजाब में किसान आंदोलन से जम्मू और कटड़ा के लिए 20 से अधिक ट्रेनें रद्द
Sat, 21 Aug 2021 07:50 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:50 PM IST
सार
ट्रेनें रद्द होने से रक्षाबंधन के लिए घर जाने वाले यात्री हुए परेेशान।
विज्ञापन
jammu tawi railway station
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में किसानों के प्रदर्शन का असर प्रदेश में भी दिखा। जम्मू, कटड़ा और उधपमुर आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें रद्द रहीं। रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले ट्रेनें रद्द होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
ट्रेन से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा जाने वाले लोगों को सड़क मार्ग से अपना सफर करना पड़ा। ट्रेनें रद्द होने से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर सन्नाटा और परिसर में लोगों की भीड़ देखी गई। रेलवे प्लेटफार्म पर भीड़ न जुटे इसके लिए जीआरपी व आरपीएफ ने लोगों को स्टेशन परिसर से ही वापस भेजा।
शनिवार को जम्मू, कटड़ा और उधमपुर आने वाले 20 ट्रेनें रद्द रहीं। इसमें 13 ट्रेन कटड़ा, पांच जम्मू और एक उधमपुर की थी। जम्मू के लिए दूरंतो, जम्मूतवी- अजमेर पूजा एक्सप्रेस, बेगमपुरा सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल थीं।
विज्ञापन
बेगमपुर से वाराणसी जाने वाले यात्री सौरभ ने कहा कि तीन दिन पहले परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने आए थे। शनिवार की सुबह ही जम्मू पहुंचे थे। यहां आकर पता चला कि आज ट्रेन रद्द है। अब होटल में रुकना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: भाजपा नेता कविंद्र गुप्ता बोले सभी आरोप झूठे, इस गांव का पता ही नहीं
उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि कल ट्रेन चलेगी। वहीं कुछ अन्य यात्रियों ने कहा कि ट्रेन रद्द होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जम्मू से दिल्ली और यूपी के लिए रोडवेज बस भी नहीं है। निजी बसों में 12 से 15 सौ रुपए किराया लिया जा रहा है।
शनिवार को यह ट्रेनें थीं रद्द
02422 जम्मूतवी-अजमेर, 02266 जम्मूतवी-दिल्ली सराया रोहिल्ला, 04536 कटड़ा- कालका, 02425 जम्मूतवी- राजधानी एक्सप्रेस, 04609 ऋषिकेश- कटड़ा हेमकुंट एक्सप्रेस, 02461 नई दिल्ली-कटड़ा श्री शक्ति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें रद्द थीं।
आज यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
22 अगस्त को 04661 बाडमेर-जम्मूतवी, 09804 श्रीमाता वैष्णो देवी- कोटा रद्द रहेंगी। 23 अगस्त को 01077 पुणे-जम्मूतवी और 25 अगस्त को 05653 गुवाहाटी-जम्मूतवी रद्द रहेंगी।