{"_id":"63a20aad0eccb348bf158eaf","slug":"j-k-jammu-srinagar-highway-closed-late-night-more-than-600-vehicles-stranded","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir News: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 12 घंटे के बाद आशिंक रूप से खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir News: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 12 घंटे के बाद आशिंक रूप से खुला
Wed, 21 Dec 2022 12:53 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 21 Dec 2022 12:53 PM IST
सार
रामबन कंट्रोल रूम से बताया गया कि रात साढ़े 10 बजे चट्टान सड़क पर आ जाने से दोनों तरफ रास्ता बंद कर दिया गया। सुबह मशीनरी लगाकर चट्टान को हटाया गया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 12 घंटे के बाद आंशिक रूप से खोल दिया गया है। अभी जम्मू से उधमपुर और डोडा जाने के लिए रास्ता खोल दिया गया है। श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।उधमपुर जिले के समरौली में देवाल पुल के पास बड़ी चट्टान आकर सड़क पर देर रात गिर पड़ी थी। इससे मंगलवार रात साढ़े 10 बजे से जम्मू और श्रीनगर की ओर रास्ता बंद कर दिया गया। दोनों ओर छोटे-बड़े छह सौ से अधिक वाहन फंस गए। जम्मू से चिनैनी, पटनीटॉप, डोडा, रामबन, गूल, बनिहाल को जाने पर मार्ग भी फिलहाल हो गया था।
विज्ञापन
रामबन कंट्रोल रूम से बताया गया कि रात साढ़े 10 बजे चट्टान सड़क पर आ जाने से दोनों तरफ रास्ता बंद कर दिया गया था। अंधेरे की वजह से चट्टान को हटाने का काम शुरू नहीं किया गया है। सुबह मशीनरी लगाकर चट्टान के टुकड़ों को हटाया गया। मार्ग की अपडेट जानने के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
विज्ञापन
जम्मू (0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732)
श्रीनगर (0194-2450022, 2485396, 18001807091)