{"_id":"576b81164f1c1bda54b48742","slug":"j-k-government-will-not-open-new-colleges-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर सरकार फिलहाल नए कालेज नहीं खोलेगी: शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर सरकार फिलहाल नए कालेज नहीं खोलेगी: शिक्षा मंत्री
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने जोर देकर कहा कि पहले से मंजूर कालेजों में सुविधाएं बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। विधान परिषद में जुगल किशोर शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए नईम ने कहा कि कटड़ा, पौनी और मोंगरी में नये कालेज स्थापित करने का सरकार के पास प्रस्ताव नहीं है, जिस पर वर्तमान में विचार हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में 95 सरकारी कालेज हैं जिनमें से केवल 58 कालेजों के पास ही अपनी इमारती सुविधा है। 37 कालेजों को अस्थायी व्यवस्थाओं में चलाना पड़ रहा है। शिक्षा को सही ढंग से चलाने के लिए बुनियादी सुविधाएं फरहाम करना जरूरी है। ऐसे में नये कालेज खोलने का विचार फिलहाल सरकार की प्राथमिकता नहीं है।
विज्ञापन
कालेजों में पर्याप्त ढांचागत सुविधाएं, स्टाफ और शिक्षा के अनुरूप माहौल हो, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। सबसे पहले वर्तमान में चल रहे कालेजों की जरूरतों को पूरा करना प्राथमिकता है। जुगल किशोर ने राज्य के कालेजों में इमारती सुविधा सहित प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, टीचिंग और नान टीचिंग फैकल्टी को लेकर सवाल किया था।
विज्ञापन