फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Culture: Fumidaya dance celebrated in Ramnagar, importance of unique culture shown in folk festival, know

J&K Culture: जम्मू में फुमिडया नृत्य की धूम, लोक उत्सव में दिखा अनोखा संस्कृति का महत्व, जानें इसकी खासियत

Mon, 14 Oct 2024 12:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 14 Oct 2024 12:45 PM IST
सार

भारतीय कला संगम द्वारा आयोजित लोक उत्सव में फुमिडया डांस की प्रस्तुति हुई, जो संतान की खुशी मनाने का प्रतीक है, और इसे अतुल डोगरा ने निर्देशित किया।

विज्ञापन
J&K Culture: Fumidaya dance celebrated in Ramnagar, importance of unique culture shown in folk festival, know
फुमिडया डांस, रामनगर जम्मू - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

भारतीय कला संगम की ओर से आयोजित लोक उत्सव में  फुमिडया डांस की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस नृत्य की मान्यता है कि जब किसी परिवार में संतान होती है, तो इस खुशी को मनाने के लिए लोग अपने लोक देवता के स्थान पर यह नृत्य करते हैं।

विज्ञापन


अतुल डोगरा, जो इस लोक कला के निदेशक हैं, उन्होंने बताया की  बताया कि फुमिडया डांस न केवल आनंद का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपराओं को भी दर्शाता है। उन्होंने इस नृत्य के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि यह नृत्य समर्पण और आस्था का प्रतीक है, जो समुदाय के बीच एकता को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन


उत्सव में आए दर्शकों ने फुमिडया डांस की रंगारंग प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की सराहना की। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इस लोक उत्सव ने न केवल स्थानीय कलाकारों को एक मंच प्रदान किया, बल्कि दर्शकों को भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का काम किया। अतुल डोगरा ने सभी को इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेने की अपील की ताकि हमारी लोक कला और संस्कृति जीवित रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed