फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J-K Congress spokesperson resigns ahead of Bharat Jodo Yatra

'कोई विकल्प ही नहीं था': भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने से पहले J&K कांग्रेस की प्रवक्ता का इस्तीफा, कही ये बात

Wed, 18 Jan 2023 01:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 01:52 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर कांग्रेस की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने आरोप लगाया कि कठुआ दुष्कर्म केस के आरोपियों का साथ देने वाले पूर्व मंत्री लाल सिंह को यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके बाद उनके पास पार्टी छ़ोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। 

विज्ञापन
J-K Congress spokesperson resigns ahead of Bharat Jodo Yatra
दीपिका पुष्कर नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर कांग्रेस की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचने से ठीक पहले पार्टी छोड़ दी है। इसका कारण पूर्व मंत्री लाल सिंह को यात्रा में शामिल होने की अनुमति मिलने को बताया। पूर्व मंत्री ने जनवरी 2018 में कठुआ दुष्कर्म केस के आरोपियों के समर्थन में निकाली गई रैली में हिस्सा लेने पर हुए हंगामे के बाद सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी बनाई थी। नाथ ने ट्वीट में कहा कि लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा के प्रस्ताव और इसकी अनुमति को देखते हुए उनके पास कांग्रेस को छोड़ने के अलावा कोई भी रास्ता नहीं है। 
विज्ञापन

लखनपुर में 19 जनवरी की शाम पहुंचेगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी की शाम पंजाब से लखनपुर (जम्मू-कश्मीर) में प्रवेश करेगी। शाम 5.45 बजे से 6.15 बजे के बीच महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा के पास ध्वजारोहण समारोह होगा। रात में रुकने के बाद राहुल गांधी 20 जनवरी को सुबह सात बजे कठुआ के हटली मोड़ से यात्रा की अगुवाई करेंगे और चढ़वाल में रात को यात्रा रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 जनवरी को रुकने के बाद 22 जनवरी को हीरानगर से डुग्गर हवेली नानक चक्क (21 किमी.) यात्रा होगी। विजयपुर से सतवारी तक 23 जनवरी को यात्रा पहुंचेगी और रात्रि सिद्दड़ा जम्मू में रुकेगी। जम्मू में सतवारी चौक पर एक रैली की योजना भी है।


प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन किया गया है और उम्मीद है कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। यूटी प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा क्लीरेंस मिलने के बाद यात्रा का अगला रूट सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed