{"_id":"60e090562a894b5204680873","slug":"j-k-business-businessmen-will-get-loan-benefits-when-they-come-to-msme-business-will-get-a-boost","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर कारोबार: एमएसएमई में आने पर कारोबारियों को मिलेगा ऋण लाभ, मिलेगा व्यापार को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर कारोबार: एमएसएमई में आने पर कारोबारियों को मिलेगा ऋण लाभ, मिलेगा व्यापार को बढ़ावा
Sat, 03 Jul 2021 09:59 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:59 PM IST
सार
सरकारी विभागों से 45 दिन में भुगतान सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
msme
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुदरा और थोक कारोबार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में शामिल करने पर कारोबारियों को लाभ होगा। इस फैसले पर ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट ने केंद्र सरकार का आभार जताया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस फैसले को कारोबारियों के हित में बताया है। प्राथमिकता वाले क्षेत्र में व्यापारियों को ऋण लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इसके साथ सरकारी विभागों में सेवाएं देने पर 45 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित होगा। फेडरेशन के पदाधिकारियों की शनिवार को हुई बैठक में केंद्र सरकार की नई व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि केंद्र के संशोधित फैसले से खुदरा और थोक व्यापारियों को अब आरबीआई के दिशानिर्देश के तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्र में 1.5 फीसदी कम ब्याज पर ऋण मिलेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- परिसीमन आयोग: जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को दो विस क्षेत्रों में बांटने की मांग, परिसीमन टीम को कई दल सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विभाग 45 दिन के भीतर अपने बिल का भुगतान करेंगे और किसी भी निविदा के लिए बकाया राशि जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे जम्मू-कश्मीर के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। कोविड और दूसरी परिस्थितियों से खासतौर पर थोक कारोबार अधिक प्रभावित होता रहा है।
थोक और खुदरा वर्ग को, 2017 में सूक्ष्म और लघु उद्यम क्षेत्र की गतिविधियों से हटा दिया गया था। लेकिन नई व्यवस्था में खुदरा और थोक व्यापारी अब उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। बैठक में मुनीश महाजन, अभिमन्यु गुप्ता, शाम लाल लंगर, विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता, शाम लाल गुप्ता, धीरज गुप्ता भी मौजूद रहे।