फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Bharat Jodo Yatra to reach Kathua Lakhanpur on January 19 Top leaders reviewed preparations

J&K: भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को पहुंचेगी कठुआ, लखनपुर में शीर्ष नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा

Thu, 12 Jan 2023 11:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 11:08 PM IST
सार

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल ने इस दौरान आयोजन स्थल को सजाने, तैयार करने के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रा का पड़ाव लखनपुर के आसपास ही तय किया गया है।

विज्ञापन
J&K: Bharat Jodo Yatra to reach Kathua Lakhanpur on January 19 Top leaders reviewed preparations
आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए रजनी पाटिल - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

देश के विभिन्न राज्यों से होकर भारत जोड़ो यात्रा अब 19 जनवरी को जम्म-कश्मीर में दाखिल होगी। लखनपुर में यात्रा का पहला पड़ाव होगा। जहां सबसे पहले महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। यहीं प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का पहला मंच सजेगा।

विज्ञापन


महाराजा गुलाब सिंह के प्रतिमा स्थल को तिरंगे की रोशनी में सजाने की तैयारी है। वीरवार को लखनपुर में पहुंचे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और आयोजन कमेटी के सदस्यों ने इसे लेकर बैठक की। साथ ही आयोजन स्थल का दौरा भी किया। शाम पांच बजे के लगभग लखनपुर पहुंची ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल ने इस दौरान आयोजन स्थल को सजाने, तैयार करने के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रा का पड़ाव लखनपुर के आसपास ही तय किया गया है।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में रजनी पाटिल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा अब बीस जनवरी की जगह 19 जनवरी को लखनपुर पहुंचेगी। बताया कि लखनपुर में कार्यक्रम के बाद पैदल यात्रा जम्मू की ओर रवाना होगी। जहां बड़ी रैलियां प्रस्तावित हैं। वहीं इसके बाद उधमपुर में कार्यक्रम होगा। राजनीतिक दलों के यात्रा को समर्थन पर पाटिल बोलीं कि जो लोग एकता चाहते हैं, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ लड़ रहे हैं वो भारत जोड़ो यात्रा के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध ध्यान भटकाने का कर रहे कार्य

कथित रूप से साधुओं को लेकर विवादास्पद टिप्पणी मामले में उन्होंने कहा कि विरोधी दल ध्यान हटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लोग सब जानते हैं। जम्मू-कश्मीर के हालात पर उन्होंने कहा कि यहां सामान्य हालात के दावे खोखले हैं। कश्मीरी पंडित और आम लोग अपने हक के लिए अनशन पर बैठ रहे हैं। यह हालात सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार ने कश्मीरी पंडितों के लिए काम किया। जगती में उन्हें बसाया गया, रोजगार दिया गया। कश्मीरी पंडितों पर फिल्म बनाई जा रही और राहत का कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आने वाले दो से तीन दिन में कई और नेता भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed