{"_id":"676bb40b8e450b863b08f893","slug":"j-k-accident-panic-created-when-eeco-car-fell-into-a-ditch-life-saved-by-rescue-operation-one-person-injure-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Accident: ईको कार की खाई में गिरने से बनी में मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन से बचाई जान, एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Accident: ईको कार की खाई में गिरने से बनी में मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन से बचाई जान, एक व्यक्ति घायल
Wed, 25 Dec 2024 12:58 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 25 Dec 2024 12:58 PM IST
सार
कठुआ जिले की पहाड़ी सब डिवीजन में एक ईको कार गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
ईको कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कठुआ जिले की पहाड़ी सब डिवीजन में बनी भंडार सड़क पर गत्ती क्षेत्र में ईको कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद घायल को सीएचसी बनी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू आप्रेशन शुरू किया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
स्थानीय शशि कुमार ने बताया कि कार संख्या जेके 08एन 3496 लगभग तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। शशि उस समय गत्ती में ही मौजूद थे और जोरदार आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचे। यहां कार में से एक घायल को रेस्क्यू किय गया।
विज्ञापन
गत्ती के पूर्व सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि घायल की पहचान जीवन सिंह पुत्र विशंभर दास निवासी सित्ती के रूप में हुई है। घायल वाहन चालक सित्ती से सवारियों को लेकर बनी गया था। जहां से खाली गाड़ी लेकर लौट रहा था और वाहन अचानक हादसे का शिकार हुआ है। फिलहाल घायल का इलाज सीएचसी बनी में जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन