फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   it is compulsory for all the staff of education department of jammu kashmir to do B.ed

जम्मू-कश्मीर: अब शिक्षक, लेक्चरर, प्रिंसिपल सभी को करनी होगी बीएड

Wed, 31 Mar 2021 11:46 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 31 Mar 2021 11:46 AM IST
सार

  • अप्रशिक्षित टीचिंग स्टाफ का इग्नू के बीएड डिग्री कोर्स में होगा पंजीकरण
  • पांच अप्रैल तक जमा करवाने होंगे दस्तावेज, 2023 तक बीएड न करने पर देना होगा जवाब

विज्ञापन
it is compulsory for all the staff of education department of jammu kashmir to do B.ed
सांकेतिक तस्वीर (Teacher)

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सेवारत शिक्षक, लेक्चरर और प्रिंसिपल सभी को बीएड की डिग्री लेनी होगी। समग्र शिक्षा अभियान ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों और डाइट के प्रिंसिपलों को सर्कुलर जारी किया है। प्रदेश के ऐसे सभी कर्मचारियाें को इग्नू के बीएड कोर्स में ओपन डिस्टेंस लर्निंग माध्यम से पंजीकृत कराने को कहा गया है। प्रदेश में ऐसे करीब पांच हजार कर्मचारी और अधिकारी हैं, जिनके पास बीएड की डिग्री नहीं है।

विज्ञापन


सर्कुलर के अनुसार शिक्षक, लेक्चरर और प्रिंसिपल से संबंधित दस्तावेज पांच अप्रैल तक समग्र शिक्षा अभियान निदेशालय में जमा करवाने होंगे। डिग्री कोर्स के लिए संबंधित कर्मी को 25 हजार रुपये का ड्राफ्ट जमा करवाना होगा। समग्री शिक्षा अभियान का इग्नू के साथ वर्ष 2023 तक का करार है। ऐसे में गैर प्रशिक्षित टीचिंग स्टाफ को वर्ष 2023 तक डिग्री हासिल करनी होगी। वे चाहें तो अपने स्तर भी डिग्री कर सकते हैं, लेकिन 2023 के बाद डिग्री न करने वाले कर्मचारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नाले में पड़े नवजात को जानवरों ने कई जगहों पर काटा, अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षितों की संख्या पांच हजार
समग्री शिक्षा अभियान के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार ऐसे गैर प्रशिक्षित कर्मियों की संख्या पांच हजार के आसपास है। समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक डॉ. अरुण मन्हास ने कहा कि सभी जिला अधिकारियों को सर्कुलर के माध्यम से निर्देश जारी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed