{"_id":"57ae150c4f1c1b2c45ee5db3","slug":"isis-poster-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआईएस के पोस्टरों से पूंछ में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआईएस के पोस्टरों से पूंछ में हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : Demo Pic.
क्षेत्र में शुक्रवार को कुछ शरारती तत्वों ने पुंछ नगर के बाद अब नगर के बाहर स्थित गांव कनूईयां के शिव मंदिर में आईएसआईएस के धमकी भरे पोस्टर चिपकाए। मंदिर में लगाई गई प्लास्टिक की तिरपाल को भी फूंक दिया। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर से जिला सनातन धर्म सभा के प्रधान सतीश सासन की अगुवाई में सभा के सदस्यों ने मंदिर पहुंच कर मामले की जानकारी लेने के बाद मंदिर समिति के सदस्यों को साथ लेकर एसएसपी जतिन्दर सिंह जोहर से मुलाकात की। इस पर उन्होंने मामले की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार सुबह तड़के करीब पांच बजे गांव जवाहर नगर कनूईयां स्थित शिव मंदिर में कुछ लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा की किसी ने मंदिर के बाहर लगाई गई तिरपाल को जला दिया था।
विज्ञापन
उन लोगों का ध्यान जली हुई तिरपाल से मंदिर की तरफ गया ही था कि उन्होंने मंदिर की दीवार पर आईएसआईएस का धमकी भरा पोस्टर चिपका हुआ देखा। इस पर साफ तौर पर कश्मीर छोड़ने अथवा मौत का सामना करने के लिए तैयार रहने की बात लिखी हुई थी।
स्थानीय लोगों के फोन करने पर पुंछ के थाना प्रभारी जतिन्दर रैना भी मंदिर पहुंचे और मामले का निरीक्षण करने के साथ ही पोस्टर को उतार कर अपने कब्जे में कर लिया। सनातन धर्म सभा के प्रधान सतीश सासन ने एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें मामले की गंभीरता से अवगत कराया। इसपर एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्दी ही दोषियों का पता लगा लिया जाएगा।