फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ISI entraps youth of Jammu and Kashmir in honeytrap

जम्मू-कश्मीर के युवाओं को अब हनीट्रैप में फंसा रही आईएसआई, युवक गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2020 06:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jan 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
ISI entraps youth of Jammu and Kashmir in honeytrap
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर के युवाओं से हनीट्रैप के जरिये सूचनाएं ले रही है। एक ऐसा ही मामला जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा के अरनिया सेक्टर में सामने आया है। आईएसआई की महिला एजेंट ने क्षेत्र के एक नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उससे सुरक्षाबलों की मूवमेंट की कई जानकारी हासिल कर ली। महिला ने नाबालिग युवक को इंस्टाग्राम पर फंसाया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने चार दिन पहले अरनिया के दो लड़कों को पकड़ा था। इसी से पूछताछ के बाद यह मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट बंद होने से पहले अरनिया का युवक पाकिस्तान की रहने वाली लड़की के संपर्क में आया। दोनों की इंस्टाग्राम पर बातें होने लगीं। युवती ने अपने को पंजाब निवासी बताया। दोनों में पंजाबी में बात होने लगी। धीरे-धीरे दोनों फेसबुक पर भी बात करने लगे। इस दौरान युवती सीमांत क्षेत्र में सुरक्षाबलों की मूवमेंट की तस्वीरें युवक से मंगवाती रही।
विज्ञापन


पकड़े थे दो युवक, एक को छोड़ा
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू में इंटरनेट बंद हो गया। दोनों की दोस्ती पर ब्रेक लग गया लेकिन किसी तरह से युवक ने इंटरनेट का बंदोबस्त किया और दोनों की दोबारा बात होने लगी। पुलिस के पास इसकी जानकारी पहुंची। पुलिस ने युवक और उसके चचेरे भाई को पकड़ लिया। चार दिन तक पूछताछ करने के बाद यह कहानी सामने आई। हालांकि, पुलिस ने एक युवक को छोड़ दिया है लेकिन जिस युवक की युवती से बातें होती थी, उसे पकड़ लिया है। पुलिस इस मामले पर कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के गुफा में छिपने की मिली सूचना, सेना ने दागे गोले
एलओसी से नौशेरा क्षेत्र में घुसे तीन आतंकियों को सातवें दिन सोमवार को खेड़ी इलाके में देखा गया। इनके एक प्राकृतिक गुफा में छिपे होने की सूचना पर सेना ने रॉकेट लांचर भी दागा, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है। ज्ञात हो कि गत मंगलवार को तीनों आतंकी दब्बड़ क्षेत्र में एक बक्करवाल परिवार के घर में घुसकर सैन्य प्रतिष्ठानों तथा मुगल रोड का रास्ता पूछ रहे थे। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद वहां से आतंकवादी भाग निकले थे, तब से इलाके में लगातार सर्च आपरेशन चल रहा है। दब्बड़ से खेड़ी मात्र सात-आठ सौ मीटर की दूरी पर है।   

नौशेरा के खेड़ी क्षेत्र में नाले के पास सोमवार सुबह तीनों बंदूकधारियों को बक्करवाल परिवार के एक व्यक्ति ने देखा और तुरंत सेना को सूचना दी। सेना और पुलिस ने इलाके के चप्पे-चप्पे को खंगाला। इस दौरान सेना को सूचना मिली कि तीनों आतंकवादी खेड़ी स्थित प्राकृतिक गुफा में छिपे हुए हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार गुफा के अंदर या तो आतंकवादी रॉकेट लांचर के हमले में मारे गए हैं। या फिर उनके पास हथियार व गोला बारूद कम है, इसलिए वह सेना की गोलाबारी का जवाब नहीं दे रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि तीनों आतंकवादी पिछले कुछ दिनों से खेड़ी गांव में ही छिपे बैठे हैं। वहां से भाग कर कश्मीर घाटी जाने की फिराक में हैं, लेकिन सेना के कड़े पहरे के चलते मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं। 


सेना ने जारी की एडवाइजरी
आतंकियों के घुस आने की घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग शाम ढलने के बाद घरों से नहीं निकल रहे हैं। उधर, सेना ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों से अनुरोध किया है कि वे सुबह छह बजे के बाद ही घरों से निकलें और शाम पांच बजे तक घरों में लौट जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed