{"_id":"5c192ad5bdec2256b5425408","slug":"ipl-auction-2019-mumbai-indians-bid-for-17-year-old-kashmir-pacer-rasikh-salam-dar","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: लखपति बना 17 साल का जम्मू-कश्मीर का यह खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने लगाया इतने का दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2019: लखपति बना 17 साल का जम्मू-कश्मीर का यह खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने लगाया इतने का दांव
Wed, 19 Dec 2018 10:30 AM IST
अभिषेक निगम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में हुई आईपीएल खिलाडि़यों की बोली में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से 17 साल के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार को मुंबई इंडियन्स में बीस लाख रुपये में लिया गया है। रसिख को इस मुकाम तक पहुंचाने में राज्य टीम में चीफ कोच व मेंटर इरफान पठान की अहम भूमिका रही। पठान के प्रोत्साहन से डार ने अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाया।
सलाम ने अंडर 19 कूच बिहार ट्राफी में खेला। इसके अलावा विजय हजारे ट्राफी में भी अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया। पठान ने पिछले माह मुंबई इंडिया के सिलेक्शन ट्रायल में सलाम को मौका दिया। इसमें सलाम चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के साथ आखिर में मुंबई इंडियन्स में जगह पाने में कामयाब रहे।
सलाम ने अंडर 19 कूच बिहार ट्राफी में छह विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। पठान ने सलाम को प्रोत्साहित करके उसके गेंदबाजी के प्रदर्शन में निखार लाया। रसिख के अलावा परवेज रसूल, उमर नजीप और मंजूर पांडव के नाम फ्रैंचाइज की सूची में भेजे गए थे। पिछले साल परवेज और उमर खरीदे नहीं जा सके थे। जबकि पांडव को किंग्स इलेवन में जगह मिली थी। लेकिन वह कोई मैच नहीं खेल पाए थे। जेकेसीए के पदाधिकारी रहे रंजीत कालरा ने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। इरफान पठान जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी राज्य में आने चाहिए।