फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   investigation of anantnag attack startt

क्या इंटेलिजेंस चूक का नतीजा था बीएसएफ के काफिले पर हुआ आतंकी हमला?

Sat, 04 Jun 2016 11:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 04 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
investigation of anantnag attack startt
घटना स्थल पर मौजूद जवान - फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार को बिजबिहाड़ा में बीएसएफ काफिले पर हमले में बीएसएफ की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं। किसी तरह की चूक होने के संबंध में पूछे जाने पर बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) बीएसएफ के काफिले को सेफ पैसेज नहीं दे पाई, इसमें आरओपी की चूक होने पर शर्मा ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा क‌ि बार्डर पर बीएसएफ के 18 हजार से अधिक जवान तैनात हैं। ऐसे में कोई छुट्टी जा रहा है और कोई ड्यूटी पर लौट रहा है, तो हमारा काफिला लगभग रोज ही हाईवे से गुजरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी हमेशा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं। कहा कि हमारा सीधे तौर पर काउंटर इंसरजेंसी (सीआई) आपरेशन से कोई लेना-देना नहीं है, पर हम भी निशाना बनते हैं। शर्मा ने कहा कि काफिले की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। डीजी बीएसएफ ने सेना के 92 बेस अस्पताल का दौरा कर घायल जवानों का हाल भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed