{"_id":"5d0b421e8ebc3e2f6f79dd94","slug":"international-yoga-day-2019-yoga-day-will-be-celebrated-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: लखनपुर से लद्दाख तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: लखनपुर से लद्दाख तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Fri, 21 Jun 2019 12:48 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रियासत के सभी 22 जिलों में योग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। लखनपुर से लेकर लद्दाख व जम्मू से लेकर कश्मीर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय योग आयोजन समिति के संयोजक चंद्र मोहन शर्मा के अनुसार मौसम योग दिवस जम्मू में मुख्य कार्यक्रम केके हक्कू एस्ट्रो टर्फ हाकी स्टेडियम में होगा। यहां करीब एक साथ चार हजार लोग योग करेंगे। इनमें स्कूली विद्यार्थी भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम को सरकारी विभागों के अलावा योग संगठनों के सहयोग से करवाया जा रहा है।
वहीं श्रीनगर में भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल खासतौर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर जाकर योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं सरकारी स्तर भी कश्मीर संभाग में योग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। लद्दाख में भी प्रशासनिक स्तर के अलावा भाजपा की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रमों में मंडलायुक्तों से लेकर जिला उपायुक्त स्तर के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा भाजपा के तरफ से सांसद के अलावा पूर्व विधायक व पार्टी के प्रमुख नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा योग संगठनों से जुड़े लोग व आम लोग भी कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते है।