{"_id":"5e14bf5e8ebc3e87e86b2e3b","slug":"international-investor-summit-2020-meet-to-be-held-jammu-kashmir-in-march-april-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में निवेश करने को आकर्षित करना है उद्देश्य, निवेशक शिखर सम्मेलन की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में निवेश करने को आकर्षित करना है उद्देश्य, निवेशक शिखर सम्मेलन की बनी रणनीति
Wed, 08 Jan 2020 01:11 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के आयुक्त सचिव, उद्योग व वाणिज्य मनोज कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को उद्योग भवन में आगामी जेके वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन की मीडिया रणनीति की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्ल्यूसी (मीडिया प्रबंधन पार्टनर प्राइस वाटर हाउस कार्प्स) द्वारा तैयार मीडिया योजना की विस्तृत समीक्षा की, जो ज्ञान साझेदार ईवाई के साथ शिखर सम्मेलन काआधिकारिक मीडिया प्रबंधन भागीदार हैं।
पीडब्लूसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि मीडिया योजना का फोकस उन क्षेत्रों पर होना चाहिए, जिनमें जम्मू-कश्मीर में निवेश आकर्षित करने की अधिकतम संभावना है। कुशल जन शक्ति, बिजली उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प आदि क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि वे जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
द्विवेदी ने सुझाव दिया कि मीडिया रणनीति का प्रयोग विशेष रूप से बड़े कारपोरेट घरानों और उद्योगपतियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जाना चाहिए। आयुक्त सचिव ने विज्ञापनों और अन्य प्रचार सामग्री के प्रचलन के बारे में मिलकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से मेगा इवेंट के पर्याप्त प्रचार को सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन
पीडब्लूसी और ईवाई के प्रतिनिधियों को समयबद्ध तरीके से शिखर के संबंध में संबंधित सामग्री के साथ एक वेबसाइट विकसित करने का निर्देश दिया गया। ताकि संभावित निवेशकों और उद्यमियों को पहले ही शिखर सम्मेलन के बारे में अवगत कराया जा सके। शिखर सम्मेलन का एक कर्टन रेजर इस महीने के अंत में नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई बड़े उद्योग, केंद्रीय मंत्रालय, उद्योग संवर्धन विभाग और आंतरिक व्यापार, विदेश मंत्रालय और निवेश भारत का समन्वय किया जाएगा।