{"_id":"682f798e92265dc5630184dc","slug":"inter-school-sports-comeptition-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123454-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंतर जोन प्रतियोगिता में पौनी की छात्राओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंतर जोन प्रतियोगिता में पौनी की छात्राओं का दबदबा
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी अधिकारियों साथ।
- कबड्डी में अंडर 17 और वॉलीबॉल में दोनों आयु वर्ग में बनीं विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला युवा सेवाएं व खेलकूद विभाग की तरफ से जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम में वीरवार को अंतर जोन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लड़कियों के खेल मुकाबले करवाए गए। इसमें जोन रियासी, पौनी, अरनास, माहौर व चसाना की तीन सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी दीपक गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला खेल अधिकारी तरसेम सिंह की मौजूदगी में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिता शुरू करवाई। अंडर-14 कबड्डी में जोन रियासी की लड़कियों ने जोन पौनी को एक अंक से हराया। अंडर-17 में पौनी की लड़कियां जोन अरनास की टीम को पांच अंकों से हराने में कामयाब रहीं। अंडर-14 व अंडर-17 दोनों आयु वर्ग में वॉलीबॉल के मैचों में जोन पौनी ने जोन रियासी को एक के मुकाबले दो सेट से हराया।
अंडर-14 योग में जोन अरनास की नेगीस बानो पहले व दीवांशी ठाकुर दूसरे जबकि जोन रियासी की पूनम देवी तीसरे, प्रिया देवी चौथे और नर्गिस नजीर पांचवें स्थान पर रहीं। अंडर- 17-योग में जोन रियासी की छात्राओं का दबदबा रहा। लक्षिता शर्मा पहले, अक्षी शर्मा दूसरे व नैना देवी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं जोन पौनी की शिवानी राजपूत चौथे और विशाली देवी पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
अंडर-14 बैडमिंटन सिंगल में रियासी की महीन मीर ने पौनी की गुड़िया शर्मा को हराया। डबल्स में अरनास की प्रिया देवी व आलिया बानो ने रियासी की साक्षी व तानिया देवी की जोड़ी को हराया। अंडर-17 बैडमिंटन सिंगल में विश्वा देवी ने पौनी की परवेज को शिकस्त दी। डबल्स में जोन रियासी की वीरोनिका व अनन्या ने जोन पौनी की लक्षिता और माधवी की जोड़ी को हराया।