फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter college kabbadi

Jammu News: अंतर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में जीडीसी कठुआ सहित सात टीमों ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
inter college kabbadi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के तत्वावधान में हो रहे अंतर कॉलेज कबड्डी मुकाबलों के दूसरे दिन आठ मैच हुए। जीडीसी कठुआ, रियासी, उधमपुर, राजोरी, भद्रवाह, अखनूर, पीजी विभाग जेयू और जीडीसी खौड़ ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। मैच जेयू के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा की देखरेख में हुए।

पहला मुकाबले में जीडीसी कठुआ ने रामकोट को 15 अंक (30-15) से हराया। दूसरे में रियासी ने जीसीईटी जम्मू को 16 अंक (49-33), तीसरे में जीडीसी उधमपुर ने रामनगर को 18 अंक (36-18), जीडीसी राजोरी ने थन्नामंडी को 12 अंक, जीडीसी भद्रवाह ने बिश्नाह को 10 अंक, जीडीसी अखनूर ने धरमारी को 11 अंक, पीजी विभाग जेयू ने एमआईआईटी जम्मू को तीन अंक और जीडीसी खौड़ ने पुरमंडल को सात अंक से हराया। मैचों का संचालन धीरज शर्मा, अमनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, केशव सिंह, रॉकी शर्मा, गगन कुमार ने किया। बुधवार को अगले दौर के मैच सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed