{"_id":"618f7f5781826851c65086c5","slug":"instruction-of-general-administrative-department-to-recruitment-organizations-send-list-of-vacant-posts-to-jkpsc-and-jkssb","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: भर्ती संस्थाओ को सामान्य प्रशासनिक विभाग का निर्देश- रिक्त पदों की सूची जेकेपीएससी और जेकेएसएसबी को भेजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: भर्ती संस्थाओ को सामान्य प्रशासनिक विभाग का निर्देश- रिक्त पदों की सूची जेकेपीएससी और जेकेएसएसबी को भेजें
Sat, 13 Nov 2021 02:33 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:33 PM IST
सार
जुलाई 2020 के बाद से 20323 पदों पर फास्ट ट्रैक आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। 9205 पदों पर भर्ती प्रकिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर, सामान्य प्रशासनिक विभाग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने भर्ती संस्थाओ को निर्देश दिए हैं कि वह विभागों में 31 दिसंबर 2021 तक रिक्त राजपत्रित और गैर राजपत्रित पदों की सूची 15 जनवरी 2022 तक जम्मू कश्मीर लोकसेवा आयोग (जेकेपीएससी) और जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) को भेजें। द्विवेदी ने जम्मू में जम्मू कश्मीर लोकसेवा आयोग और जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा चलाई जा रही भर्ती प्रक्रिया के वर्तमान दर्जे की समीक्षा के दौरान यह दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर बताया गया कि सरकार राजपत्रित और गैर राजपत्रित पदों के अलावा चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से करवाने को प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में विभिन्न विभागीय नियमों में संशोधन किया गया है और विशेष भर्ती नियम भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जुलाई 2020 के बाद से 20323 पदों पर फास्ट ट्रैक आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। 9205 पदों पर भर्ती प्रकिया पूरी कर ली गई है। 31 दिसंबर 2021 तक पांच हजार और पदो पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। जेकेपीएससी ने 2119 गजटेड पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया विभिन्न विभागो के लिए शुरू की हुई हैं। जेकेपीएससी ने 2020 में 287 अधिकारियों और 2021 में अब तक 769 अधिकारियों की पदोन्नति की सिफारिश भी की हुई है।
विज्ञापन