फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   institution will serve mid-day meal in the schools of Jammu and Samba, the kitchen being prepared at a cost of seven crores

जम्मू-कश्मीर: जम्मू और सांबा के स्कूलों में संस्था परोसेगी मिड-डे-मील, सात करोड़ की लागत से तैयार हो रही रसोई

Fri, 19 Nov 2021 02:39 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 02:39 PM IST
सार

जम्मू और सांबा जिले के नगर निगम क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में मिड-डे-मील का खाना नहीं बनेगा। अब इन स्कूलों में अक्षय पात्र फाउंडेशन तैयार खाना मुहैया करवाएगी।  

विज्ञापन
institution will serve mid-day meal in the schools of Jammu and Samba, the kitchen being prepared at a cost of seven crores
Mid Day Meal - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू और सांबा जिले के नगर निगम क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में मिड-डे-मील का खाना नहीं बनेगा। अब इन स्कूलों में अक्षय पात्र फाउंडेशन तैयार खाना मुहैया करवाएगी। इसके लिए फाउंडेशन जम्मू के सुंजवां में रसोई तैयार कर रही, जो पूरी तरह स्वचालित होगी। इस पर सात करोड़ की लागत आएगी। किचन में खाना बनने के बाद एक गाड़ी के माध्यम से खाना स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। अगले साल मार्च तक इस कवायद को शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत फाउंडेशन स्कूलों तक स्वच्छ और पोषिटक खाना पहुंचाएगी। इसके लिए सरकार प्रति बच्चे के लिए आठ और फाउंडेशन छह रुपए खर्च करेगी। स्वचालित कीचन में नवीनतम तकनीक की मशीनरी होगी, जिसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


किचन में खाना तैयार होगा और फिर वह एक गाड़ी से जम्मू और सांबा जिले में नगर निगम क्षेत्र में आने वाले स्कूलों तक पहुंचेगा। स्कूल शिक्षा विभाग 2004 से स्कूलों में मिड-डे- मील देने की व्यवस्था को शुरू किया है। स्कूलों में मिलने वाली मिड-डे-मील की गुणवत्ता पर हमेश संशय रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने अक्ष्य पात्रा फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन किया है, ताकि बच्चों को बेहतर खाना मिल सके। स्कूलों में मिड-डे-मिल का खाना तैयार करने वाले कर्मचारी अब बच्चों को सिर्फ खाना परोसेंगे। 


जम्मू और सांबा जिले में अक्ष्यपात्रा फाउंडेशन बच्चों मिड-डे-मील का खाना मुहैया करवाएगी। फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन हुआ है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले जम्मू और सांबा जिलों में ही शुरू किया जा रहा है। 
- बीके सिंह, प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed