{"_id":"5f1d26298ebc3e9fae4d8bae","slug":"inspiring-story-of-mohammad-iqbal-mentioned-by-pm-modi-in-mann-ki-baat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदना मुश्किल था तो इकबाल ने खुद ही बना डाली स्प्रेयर मशीन, पीएम मोदी ने मन की बात में की प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदना मुश्किल था तो इकबाल ने खुद ही बना डाली स्प्रेयर मशीन, पीएम मोदी ने मन की बात में की प्रशंसा
Sun, 26 Jul 2020 12:13 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद इकबाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में ऐसी कई घटनाओं और लोगों का उल्लेख करते हैं जिनसे समाज को प्रेरणा मिलती है। रविवार के कार्यक्रम में उन्होंने कश्मीर के डूरु म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल का जिक्र करते हुए प्रशंसा की।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बताया कि कैसे अपने इलाके में कोरोना महामारी से निपटने के लिए इकबाल ने खुद ही कदम आगे बढ़ाया और सफलता पाई। मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर से एक प्रेरक घटना सामने आई है।
विज्ञापन
अनंतनाग में म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष हैं इकबाल। उन्हें अपने इलाके में सैनिटाइजेशन के लिए स्प्रेयर की जरूरत थी। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि मशीन दूसरे शहर से लानी पड़ेगी और उसकी कीमत भी होगी छह लाख रुपये।
विज्ञापन
इसके बाद इकबाल ने खुद ही प्रयास करके अपने आप स्प्रेयर मशीन बना डाली। और वो भी केवल 50 हजार रुपये में। ऐसे कितने ही और उदाहरण हैं। पूरे देश में कोने-कोने में ऐसी कई प्रेरक घटनाएं प्रतिदिन सामने आती हैं।
यह सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। चुनौती आई लेकिन लोगों ने उतनी ही ताकत से उसका सामना भी किया।
Mohammed Iqbal, Municipal President in Anantnag (J&K) built a sprayer machine at the cost of only Rs 50,000. There are many such inspiring stories from the entire country: PM Modi during 'Mann ki Baat' pic.twitter.com/ajUdUvKKOh
— ANI (@ANI) July 26, 2020