फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inogration

सरपंच ने कीरपिंड में ग्रिड स्टेशन का कार्य शुरू कराया

विज्ञापन
inogration
कीरपिंड में बिजली ग्रिड स्टेशन का कार्य शुरू करवाते बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार व ग्रामीण - फोटो : SAMBA
मीरां साहिब। बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव कीरपिंड में बिजली के ग्रिड स्टेशन भवन का कार्य शुरू कराया। इस अवसर पर सरपंच सरबजीत कौर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार ने कहा कि ग्रिड स्टेशन का कार्य पूरा होने से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति सुधार आएगा। विभाग की तरफ से बताया गया कि यह कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि ग्रिड स्टेशन का काम अधर में लटका था, लेकिन गांव निवासी शक्ति सिंह तथा पदम देव सिंह ने सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए ग्रिड स्टेशन लगाने के लिए सरकार को जमीन दी, जिसकी आज शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि पूरा ब्लॉक इन लोगों का आभारी रहेगा। जिन्होंने अपनी दो कनाल भूमि ग्रिड स्टेशन के लिए दान की है। उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन पीडी सिंह का भी आभार जताया। इस मौके पर पवन देव सिंह, शक्ति सिंह, सरदार कुलवंत सिंह सहित काफी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed