दक्षिणी कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#FLASH Infiltration bid foiled by security forces in Tangdhar, Kupwara (J&K), operation in progress.
— ANI (@ANI_news) October 12, 2016विज्ञापन
हालांकि सेना के जवानों की मुस्तैदी के चलते इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया गया है। सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए तंगधार के इस इलाके को सील कर दिया है। इसके बाद से ही सर्च ऑपरेशन जारी है।
कश्मीर में घुसपैठ और आतंकी हमले बढ़े
वहीं श्रीनगर के पास पांपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीसरे दिन भी मुठभेड़ लगातार जारी है। पांपोर में बुधवार को भी सेना की ओर से आतंकियों को ढेर करने के लिए लगातार भारी गोलाबारी की गई। सेना के जवान इमारत की खिड़कियों को लक्ष्य करके बिस्फोटकों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे कि आतंकियों को ढ़ेर किया जा सके ।
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही कश्मीर मेें आतंकियो की साजिशें लगातार जारी हैं । सीमा पर घुसपैठ की लगातार हो रही कोशिशों के बीच कश्मीर में लगातार सैन्य ठिकानों समेत महत्वपूर्ण जगहों को निशाना बनाया जा रहा है । सेना ने बीते दिनों में आतंकियों की कई साजिशों को नाकाम भी किया है ।
पांपोर के पहले बारामुला, नौगाम और लंगेट में आतंकियों की घुसपैठ के बाद हमले की साजिश को नाकाम करते हुए सेना ने पाकिस्तान में बने हथियार बरामद किये हैं । सेना के अधिकारियों को इन घुसपैठियों के पास से पाकिस्तान में बने ग्रेनेड समेत एके-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे ।