फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Infiltration bid foiled

LOC पर पिछले 10 दिनों में घुसपैठ की चौथी कोशिश नाकाम, आतंकी ढेर

Sat, 06 Aug 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 06 Aug 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
Infiltration bid foiled
एलओसी पर मुठभेड़ - फोटो : File Photo
एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में सेना ने घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को मार गिराया। यह पिछले 10 दिनों में घुसपैठ की चौथी कोशिश है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौगाम सेक्टर में सेना के जवानों ने सुबह संदिग्ध हलचल देखी। इस पर मुस्तैद होकर उन्होंने कड़ी निगाह रखी तो आतंकी को घुसपैठ करते देखा। उन्होंने उसे समर्पण के लिए ललकारा।
विज्ञापन


इस पर उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी। कुछ देर बाद उधर से गोलियों की आवाज थम गई।

भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

Infiltration bid foiled
मुठभेड़ - फोटो : PTI
इसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन चलाया तो एक आतंकी का शव बरामद किया गया। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।

जवानों ने सर्च आपरेशन जारी रखा है ताकि कोई आतंकी छिपा हो तो उसकी तलाश कर ली जाए। नौगाम सेक्टर में 26 जुलाई को घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकियों को मार गिराया गया था, जबकि पाक आतंकी बहादुर अली को जिंदा दबोचा गया था।

आतंकी फिलहाल एनआईए के रिमांड पर है। 30 जुलाई को भी यहीं दो आतंकी मारे गए थे और दो जवान शहीद हुए थे। एक अगस्त को घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकी मारा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed