{"_id":"579371784f1c1b7a41c4cd21","slug":"infiltration-bid-foiled-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने घुसपैठ की एक और कोशिश को किया नाकाम, एक जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने घुसपैठ की एक और कोशिश को किया नाकाम, एक जवान शहीद
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 23 Jul 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। इलाके में सर्च आपरेशन जारी है।
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से शुक्रवार की रात छह से आठ आतंकियों का दल घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने उनकी गतिविधियों को भांप उन्हें समर्पण करने के लिए ललकारा। लेकिन, उन्होंने जवानों पर गोलीबारी कर दी। सेना के जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही। इस बीच, भारी दबाव देखकर आतंकी वापस भाग गए। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान गोली लगने से एक जवान घायल हो गया, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर से फायरिंग थमने के बाद सेना ने पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया ताकि कोई आतंकी छिपा न रह सके। ज्ञात हो कि एलओसी पर सतर्कता की वजह से लगातार घुसपैठ की कोशिशें नाकाम की गई है। सैन्य अफसरों के मुताबिक पीओके में लांचिंग पैड पर 200 से अधिक आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हुए हैं।