फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Infiltration bid foiled in kashmir

सेना ने घुसपैठ की एक और कोशिश को किया नाकाम, एक जवान शहीद

Sat, 23 Jul 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
Infiltration bid foiled in kashmir
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। इलाके में सर्च आपरेशन जारी है।
विज्ञापन


पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से शुक्रवार की रात छह से आठ आतंकियों का दल घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने उनकी गतिविधियों को भांप उन्हें समर्पण करने के लिए ललकारा। लेकिन, उन्होंने जवानों पर गोलीबारी कर दी। सेना के जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही। इस बीच, भारी दबाव देखकर आतंकी वापस भाग गए। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान गोली लगने से एक जवान घायल हो गया, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर से फायरिंग थमने के बाद सेना ने पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया ताकि कोई आतंकी छिपा न रह सके। ज्ञात हो कि एलओसी पर सतर्कता की वजह से लगातार घुसपैठ की कोशिशें नाकाम की गई है। सैन्य अफसरों के मुताबिक पीओके में लांचिंग पैड पर 200 से अधिक आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed