{"_id":"57a604504f1c1bc3762bb900","slug":"infiltration-bid-foiled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LOC पर पिछले 10 दिनों में घुसपैठ की चौथी कोशिश नाकाम, आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOC पर पिछले 10 दिनों में घुसपैठ की चौथी कोशिश नाकाम, आतंकी ढेर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर मुठभेड़
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में सेना ने घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को मार गिराया। यह पिछले 10 दिनों में घुसपैठ की चौथी कोशिश है।
जानकारी के अनुसार नौगाम सेक्टर में सेना के जवानों ने सुबह संदिग्ध हलचल देखी। इस पर मुस्तैद होकर उन्होंने कड़ी निगाह रखी तो आतंकी को घुसपैठ करते देखा। उन्होंने उसे समर्पण के लिए ललकारा।
इस पर उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी। कुछ देर बाद उधर से गोलियों की आवाज थम गई।

भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद
मुठभेड़
- फोटो : PTI
इसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन चलाया तो एक आतंकी का शव बरामद किया गया। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।
जवानों ने सर्च आपरेशन जारी रखा है ताकि कोई आतंकी छिपा हो तो उसकी तलाश कर ली जाए। नौगाम सेक्टर में 26 जुलाई को घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकियों को मार गिराया गया था, जबकि पाक आतंकी बहादुर अली को जिंदा दबोचा गया था।
आतंकी फिलहाल एनआईए के रिमांड पर है। 30 जुलाई को भी यहीं दो आतंकी मारे गए थे और दो जवान शहीद हुए थे। एक अगस्त को घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकी मारा गया था।