फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian army retailiated on LOC to Pakistani army, three soldiers killed, many posts destroyed

एलओसी पर पाकिस्तान को करारा जवाब, तीन सैनिक और 12 घुसपैठिए ढेर, कई पोस्ट भी तबाह

Sat, 21 Dec 2019 06:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 21 Dec 2019 06:54 PM IST
सार

  • पाकिस्तान ने जवानों के शव तक नहीं उठाए
  • सीमापार से कई सेक्टरों में खोला गया मोर्चा 
  • पलांवाला सेक्टर में सेना ने रॉकेट लांचर और टैकों से दिया करारा जवाब  
  • तंगधार, केरी सेक्टर में दिया गया कड़ा जवाब

विज्ञापन
Indian army retailiated on LOC to Pakistani army, three soldiers killed, many posts destroyed
भारतीय सेना - फोटो : फाइल

विस्तार

कदम-कदम पर मात खाने के बावजूद पाकिस्तान ने शुक्रवार की रात और शनिवार को फिर नापाक हरकत की। पाकिस्तान ने अखनूर के पलांवाला, राजोरी के केरी, तंगधार के केरन सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए जबरदस्त गोलाबारी की। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब देते हुए पलांवाला सेक्टर में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गईं। सैनिकों के साथ लगभग आधा दर्जन घुसपैठियों के भी मारे जाने की सूचना है।  कई पाकिस्तानी पोस्टों को भी जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। कई मोर्चो पर गोलाबारी अभी जारी है। सेना राकेट लांचर और टैकों का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने शुक्रवार रात लगभग ग्यारह बजे गोलाबारी शुरू कर दी थी, जो सुबह तक जारी रही। पाकिस्तान ने एमबेस पोस्ट से पलांवाला सेक्टर में नथु कुलियां पोस्ट को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू की थी। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की टी-15 चौकी पूरी तरह तबाह हो गई, जबकि टीजे बंकर पोस्ट छोड़कर पकिस्तानी सैनिक भाग खड़े हुए। गोलाबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सैनिकोें के शव एलओसी पर पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानकी टीजे बंकर पोस्ट शनिवार को दिनभर खाली पड़ी रही। गोलबारी के चलते पाकिस्तानी सेना ने अपने जवानों के शव भी शनिवार दोपहर तक नहीं उठाए थे। शनिवार की सुबह थोड़ी देर की शांति के बाद पाकिस्तान ने लगभग 11 बजे पाकिस्तानी गोलाबारी शुरू कर दी, जो पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही।  मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद पाकिस्तान की ओर शांति छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंगधार और केरी में भी जवाब दे रही सेना
शनिवार शाम लगभग 4.15 बजे कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में बलबीर और उस्ताद पोस्ट को निशाना बनाकर पाकिस्तान ने जबरदस्त गोलाबारी शुरू कर दी। सेना इसका कड़ा जवाब दे रही है। इससे पहले पाकिस्तान ने राजोरी जिले के केरी क्षेत्र में दोपहर बाद करीब दो बजे गोलाबारी कर सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। सेना ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब दो घंटे गोलाबारी हुई। दोनों घटनाओं में किसी नुकसान की खबर नहीं है। बुधवार को नीलम घाटी में पाकिस्तान की नाजायज हरकत का सेना ने कड़ा जवाब दिया दिया था। इसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। उसके कई सैनिक और घुसपैठिए मारे गए थे। आतंकियों के कई लांचिंग पैड भी तबाह हुए थे।   

घुसपैठ कराने के लिए की जा रही जद्दोजहद
बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में घुसपैठ के सभी रास्ते बंद होने के कारण पाकिस्तान ने जम्मू संभाग से सटी नियंत्रण रेखा पर ध्यान केंद्रित किया है। घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना आतंकियों को भारत की ओर धकेल कर कवर फायर देती है। पलांवाला सेक्टर में 16 दिसंबर को पाकिस्तान ने धुंध और कोहरे की आड़ में सीमा पर बैट हमला करवाया था। सेना ने हमला नाकाम कर दिया था लेकिन इसमें एक जवान शहीद हो गया था। दूसरी ओर अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने पांच अगस्त 2019 के बाद से अब तक पाकिस्तान ने एलओसी पर 950 बार सीजफायर तोड़ा है, जबकि 2019 में अब तक 2400 बार गोलाबारी की है।

हिजबुल व जैश की गतिविधियों के केंद्र रहे हैं इलाके
अखनूर का पलांवाला सेक्टर पहले से आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहा है। पूर्व में यहां हिजबुल मुजाहिदीन व जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी यहां अपनी गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं। साथ ही पलांवाला, केरी, केरन इलाकों का उपयोग घुसपैठ के लिए भी किया जाता रहा है।

हीरानगर आईबी पर भी गोलाबारी शुरू
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से शनिवार को सीजफायर का उल्लंघन किया गया। बीएसएफ की ओर से चांदवां पोस्ट पर शाम सात बजे सुरक्षा बांध बनाए जाने के दौरान पाकिस्तान की तरफ से 8:30 बजे पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। बीएसएफ इसका मुहतोड़ जवाब दे रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed