फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian Army killed Pakistani intruder in Samba

सांबा में सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया, माछिल में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

Tue, 24 Nov 2020 02:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/कुपवाड़ा/सांबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/कुपवाड़ा/सांबा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Nov 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
indian Army killed Pakistani intruder in Samba
bsf - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के निकट रिगाल इलाके में पाकिस्तानी सुरंग मिलने के एक दिन बाद ही सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)ने सीमावर्ती गांव चक फकीरा में एक घुसपैठिए को मार गिराया। दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में रविवार की शाम सेना ने घुसपैठ की एक  कोशिश को नाकाम कर दिया। 

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों से के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे सांबा जिले के चक फकीरा की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक घुसपैठिया जीरो लाइन को पार कर तारबंदी के पास छिप कर आ रहा था। वहां तैनात बीएसएफ के जवानों ने उसे ललकारा। जब भागने लगा तो जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे उसे ढेर हो गया। 19 नवंबर को इसी क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन भी सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर हा था। बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी कर उसे खदेड़ दिया था। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी रेंजरों की भी सीमा पर काफी हलचल देखी जा रही है। 
विज्ञापन


बर्फबारी के कारण कुपवाड़ा में नहीं चला सर्च ऑपरेशन
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में एलओसी से सटे माछिल सेक्टर में घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ भी हुई। लेकिन जवानों की जवाबी कार्रवाई से घुसपैठिए पीओके भाग निकले। हालांकि, खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। इससे यह पता नहीं लग सका है कि फायरिंग में कोई आतंकी मारा तो नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर रात माछिल सेक्टर की टावर पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की 169 बटालियन के जवानों को पोस्ट के करीब कुछ संदिग्ध हरकत देखने को मिली। संतरी की चेतावनी फायरिंग के बाद कुछ देर क्रॉस-फायरिंग हुई। जिसके बाद घुसपैठिये अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि इलाके में करीब तीन फीट तक बर्फ है। बर्फबारी जारी है। दृश्यता शून्य के स्तर पर है। इसलिए सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया गया।


-आठ नवंबर को तीन आतंकी मार गिराए थे
 ज्ञात हो कि माछिल सेक्टर में आठ नवंबर को भी सुरक्षाबलों द्वारा एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान सेना के एक अधिकारी समेत चार जवान और बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed