फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army installed 100 feet tall Tricolour in Gulmarg today 75 years of Independence Jammu and Kashmir news

स्वतंत्रता के 75 वर्ष: सेना ने गुलमर्ग में स्थापित किया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, सैन्य कमांडर ने कही ये बात

Tue, 10 Aug 2021 05:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 Aug 2021 05:35 PM IST
सार

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया है।

विज्ञापन
Indian Army installed 100 feet tall Tricolour in Gulmarg today 75 years of Independence Jammu and Kashmir news
सेना ने गुलमर्ग में स्थापित किया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलमर्ग में मंगलवार को 100 फीट ऊंटा राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्र को समर्पित किया गया। आयोजित समारोह की अध्यक्षता उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया। सेना कमांडर नेउन लोगों को भी सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है।

विज्ञापन


गुलमर्ग में स्थित यह स्थान उन पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया है जो राष्ट्रीय ध्वज की पृष्ठभूमि के साथ सेल्फी लेने के लिए स्मारक पर आते हैं। समारोह के दौरान, सेना कमांडर ने कहा कि यह झंडा उन अनगिनत कश्मीरियों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए बलिदान दिया है।
विज्ञापन


गुलमर्ग नियंत्रण रेखा के पास उन स्थानों में से एक है जहां पाकिस्तानी सैनिकों ने 1965 में घुसपैठ की थी और युवा चरवाहे मोहम्मद दीन ने त्वरित प्रतिक्रिया से सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया था, जिससे भारतीय सेना को पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम करने मदद मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed