फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army Chief General Upendra Dwivedi is presently in forward area along Line of Control in Jammu Kashmir

Upendra Dwivedi : सैन्य प्रमुख बनने के बाद पहली बार J&K पहुंचे जनरल द्विवेदी, अग्रिम इलाकों का किया दौरा

Thu, 04 Jul 2024 12:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Jul 2024 12:26 PM IST
सार

सैन्य प्रमुख का डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह, जिला मजिस्ट्रेट पुंछ यासीन एम चौधरी और एसएसपी पुंछ युगल मन्हास ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने जिला पुलिस और पुंछ के सामान्य क्षेत्र के कामकाज से खुद को परिचित किया।

विज्ञापन
Indian Army Chief General Upendra Dwivedi is presently in forward area along Line of Control in Jammu Kashmir
नए सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : ani

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सैन्य कमांडरों के साथ अग्रिम चौकियों का दौरा किया। इस दौरान सैनिकों के साहस की सराहना करते हुए सीमा पर सुरक्षा चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


30 जून को भारतीय सेना के 30वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद जनरल द्विवेदी का जम्मू क्षेत्र पहला दौरा है। उनका यह दौरा अमरनाथ यात्रा और विशेष रूप से जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में चल रहे बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियानों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सेना प्रमुख ने उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार और जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा के साथ नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए व्हाइट नाइट कोर के रूप में जानी जाने वाली 'XVI कोर' के अग्रिम स्थानों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय ने कहा, कमांडरों ने उन्हें जमीनी स्तर पर परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी। जनरल ने व्यावसायिकता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सेना के सभी रैंकों की सराहना की और उन्हें सभी मौजूदा और उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले सेना प्रमुख सुबह जम्मू पहुंचे और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सीमावर्ती जिले पुंछ के लिए रवाना हो गए।

पुंछ में फील्ड कमांडरों के साथ की बैठक
अधिकारियों ने कहा, सेना प्रमुख ने अग्रिम क्षेत्रों के लिए रवाना होने से पहले पुंछ पहुंचने पर फील्ड कमांडरों की एक बैठक की। उन्होंने 93 इन्फैंट्री ब्रिगेड में कुछ पूर्व सैनिकों के साथ भी बातचीत की।

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख रहे हैं जनरल द्विवेदी

अधिकारियों ने बताया कि जनरल द्विवेदी ने 2022 से 2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जीओसी-इन-सी उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार और कोर कमांडर 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा भी थे। पुलिस की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर्स दिया गया।

इसके बाद सैन्य प्रमुख का डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह, जिला मजिस्ट्रेट पुंछ यासीन एम चौधरी और एसएसपी पुंछ युगल मन्हास ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने जिला पुलिस और पुंछ के सामान्य क्षेत्र के कामकाज से खुद को परिचित किया। उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर सेना और नागरिक अधिकारियों के बीच घनिष्ठ समन्वय के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग के प्रमुख सचिव चंद्रकेर भारती, 25 इन्फेंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल गौरव ऋषि, रोमियो फोर्स के जीओसी मेजर जनरल मनीष गुप्ता, पुंछ के एसपी ऑपरेशन मुशीम अहमद और सेना व पुलिस के अन्य क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद थे। इस दौरे के दौरान सैन्य प्रमुख ने देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों के आश्रितों के साथ ही कुछ गणमान्य नागरिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें मेडल प्रदान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed