फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   India Pakistan Tension: Pakistan attacked on the lines of Hamas, army gave a befitting reply, alert in JK

India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने हमास की तर्ज पर किया हमला, सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, JK में सतर्कता

Thu, 08 May 2025 11:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 08 May 2025 11:33 PM IST
सार

पाकिस्तान ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में हमास की तर्ज पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। उन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने विफल कर दिया। जवाब में भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया।  

विज्ञापन
India Pakistan Tension: Pakistan attacked on the lines of Hamas, army gave a befitting reply, alert in JK
जम्मू कश्मीर में ब्लैक आउट - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हमास की तर्ज पर रॉकेट और मिसाइलों से हमला किया। जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया सेक्टरों पर आठ मिसाइलें दागी गईं।

विज्ञापन


उन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते नष्ट कर दिया। जम्मू के आसमान में धमाकों की आवाजें और रोशनी देखी गईं। पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की कोशिशें उधमपुर, जैसलमेर (राजस्थान), और पंजाब के जालंधर तक फैली रहीं। जैसलमेर में भी ड्रोन इंटरसेप्ट किए गए।
विज्ञापन


इन घटनाओं के चलते राजस्थान के बीकानेर और पंजाब के जालंधर, जम्मू, सांबा, अखनूर, अमृतसर, किश्तवाड़ जैसे इलाकों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि सात मई की रात पाकिस्तान ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें भारतीय एयर डिफेंस और इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड ने नाकाम कर दिया। इससे पहले भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।

सरकार ने सर्वदलीय बैठक में जानकारी दी कि इन हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि पाकिस्तान ने 22 अप्रैल को पहली बार तनाव बढ़ाया था। भारत ने संयमित, निशाने पर केंद्रित और गैर-सैन्य लक्ष्यों पर जवाबी कार्रवाई की है।

बयान में यह भी बताया गया कि भारत ने वीरवार सुबह पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया, जिसमें लाहौर स्थित एक एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल है। पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भी बिना उकसावे के भारी गोलीबारी की गई, जिसमें बारामूला, उरी, पूंछ, राजौरी और मेंढर सेक्टर शामिल रहे।


इसमें अब तक 16 आम नागरिकों की जान गई है, जिनमें पांच बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि यदि पाकिस्तान सीमा पर शांति बनाए रखता है, तो भारत भी तनाव नहीं बढ़ाएगा, लेकिन जबरदस्ती की गई सी भी आक्रामकता का जवाब दिया जाता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed