फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   India foiled attempts to attack the airbase

Jammu : सीमापार से हुईं जम्मू, उधमपुर, अवंतीपोरा और श्रीनगर एयरबेस पर हमले की कोशिशें, भारत ने कीं नाकाम

Sun, 11 May 2025 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 04:53 AM IST
सार

राजोरी में ड्रोन हमले में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजकुमार थापा की मौत हो गई। गोलाबारी में आयशा (2) व शोहिब (35) की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

विज्ञापन
India foiled attempts to attack the airbase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान ने शुक्रवार पूरी रात और शनिवार तड़के श्रीनगर, अवंतीपोरा, जम्मू व उधमपुर एयरबेस को निशाना बनाने के लिए ड्रोन व मिसाइलों से हमले किए।

विज्ञापन


सेना ने हमले नाकाम करते हुए 100 से अधिक ड्रोन व मिसाइलें हवा में ही मार गिराई। पाकिस्तान ने कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इन हमलों में अफसर समेत पांच लोगों की मौत हुई है और कई घायल हो गए। 
विज्ञापन


राजोरी में ड्रोन हमले में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजकुमार थापा की मौत हो गई। गोलाबारी में आयशा (2) व शोहिब (35) की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुंछ के कंघरा-गलहुट्टा गांव में मोर्टार शेल गिरने से रशीदा (55) की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिदीपुर जट्टा गांव में भी एक नागरिक की मौत हुई है। जम्मू में कई जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन हमलाें से घरों को नुकसान पहुंचा। जम्मू, सांबा, कठुआ व राजोरी जिलाें के अधिकतर गांव खाली करवाने पड़े। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed