फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   independence day,jammu news

आजादी के जश्न के लिए सज गया मंदिरों का शहर

विज्ञापन
independence day,jammu news
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस के लिए मंदिरों के शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। ज्यूल और बिक्रम चौक में परेड का एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण चलता रहेगा। मौजूदा समय में परेड की रिहर्सल का प्रसारण चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मुख्य चौक-चौराहों और पुलों को लाइटों से सजया जा रहा है। 15 अगस्त को पतंगबाजी और डीजे की धुनों पर भी लोग आजादी का जश्न मनाएंगे। पर्यटन विभाग ने भी अलग-अलग जगहों में प्रदेश की ऐतिहासिक जगहों के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। पोस्टरों के माध्यम से धार्मिक और अन्य स्थानों के बारे में जानकारी दी जा रही है। सरकारी विभागों के कार्यालयों को भी लाइटों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

--------
सभी स्कूलों में होगा ध्वजारोहण
जम्मू। स्कूलों में इस बार आजादी का जश्न सीमित तौर पर मनाया जाएगा। सभी स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसमें स्कूल स्टाफ शामिल होगा, जबकि बच्चों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। अगर बच्चे अपनी मर्जी से आते हैं तो करोना नियमों का पालन कर सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। हालांकि पहले ध्वजारोहण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही थी। अब इस बारे में सीईओ ने निर्देश जारी कर दिए है। स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसमें स्कूल के सारे स्टाफ को भाग लेना होगा। सीईओ जम्मू सूरज सिंह राठौर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कोविड एसओपी का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जम्मू शहर में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जम्मू शहर में अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर भी सेना और बीएसएफ को अलर्ट कर दिया है। अतिरिक्त गश्त के साथ डॉग स्क्वायड को तैनात किया गया है। शहर में जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। सभी चौकी अफसरों, थानेदारों, डीएसपी को अपने-अपने क्षेत्र में रात को गश्त करने के लिए कहा गया है।

बीएसएफ और सेना ने सरहद पर अतिरिक्त तैनाती के साथ गश्त बढ़ा दी है। एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। नाकों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। अगले दो दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेंगे। ऐसे में सबको अलर्ट पर रखा गया है। सीमांत इलाकों और सेना और बीएसएफ के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थलों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी एसओजी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed