फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar Bakshi Stadium to host Independence Day celebrations after five years

आजादी का अमृतमाहोत्सव: श्रीनगर का बख्शी स्टेडियम पांच साल बाद करेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी

Mon, 14 Aug 2023 12:15 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 14 Aug 2023 12:15 PM IST
सार

बख्शी स्टेडियम एक बार फिर मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। रविवार को यहां फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। दशकों तक बख्शी स्टेडियम ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों की मेजबानी की है।

विज्ञापन
Srinagar Bakshi Stadium to host Independence Day celebrations after five years
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी करते प्रतिभागी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पांच वर्ष बाद श्रीनगर का ऐतिहासिक बख्शी स्टेडियम एक बार फिर मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। रविवार को यहां फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। दशकों तक बख्शी स्टेडियम ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों की मेजबानी की है, परंतु वर्ष 2018 में नवीनीकरण के चलते यहां आयोजन बंद कर दिया गया था। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस परेड सोनावर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


कश्मीर के मंडलायुक्त वीके विधूड़ी ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद आम जनता से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में इस राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बनें। आमतौर पर मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करते थे, लेकिन निर्वाचित सरकार की अनुपस्थिति में पूर्ववर्ती राज्य के राज्यपाल इसकी जिम्मेदारी निभाते थे। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद से केंद्र द्वारा नियुक्त उप राज्यपाल इन समारोहों में मुख्य अतिथि होते हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने ली मार्च पास्ट की सलामी

बख्शी स्टेडियम में रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जहां मंडलायुक्त वीके विधूड़ी ने मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस, सुरक्षा बलों और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया, परेड के बाद, कलाकारों और स्कूली बच्चों ने जम्मू-कश्मीर की विविधता को उजागर करते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ड्रेस रिहर्सल के दौरान बख्शी स्टेडियम के आसपास की सड़कों को यातायात के लिए प्रतिबंधित रखा गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed