{"_id":"68c659dc022aa5cfdf000b52","slug":"incubation-center-inaugurated-at-iimc-jammu-media-students-will-get-a-platform-for-innovation-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIMC Jammu: आईआईएमसी जम्मू में इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ, मीडिया के विद्यार्थियों को मिलेगा नवाचार का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIMC Jammu: आईआईएमसी जम्मू में इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ, मीडिया के विद्यार्थियों को मिलेगा नवाचार का मंच
Sun, 14 Sep 2025 11:34 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:34 AM IST
सार
आईआईएमसी जम्मू में इनक्यूबेशन सेंटर की शुरुआत हुई, जिसका उद्घाटन कुलपति डाॅ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने किया। यह सेंटर मीडिया छात्रों को नवाचार, स्टार्टअप और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में काम करने का व्यावहारिक मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
उद्घाटन करती कुलपति डाॅ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ व निदेशक दिलीप कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) जम्मू में शनिवार को इनक्यूबेशन सेंटर की शुरुआत हुई। कुलपति डाॅ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने इसका शुभारंभ किया। यह केन्द्र मीडिया छात्रों में रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए डॉ. गौड़ ने कहा कि बदलते मीडिया परिदृश्य में नए विचारों और प्रयोग की आवश्यकता है। यह केन्द्र विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट पर काम करने, डिजिटल माध्यम में अवसर तलाशने और व्यावहारिक अनुभव पाने का मंच देगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आईआईएमसी जम्मू, आईआईएम और आईआईटी जैसे संस्थानों के साथ मिलकर छात्रों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संस्थान के पुस्तकालय को उन्नत किया जाएगा और ऑनलाइन पत्रिकाओं की सुविधा दी जाएगी। ।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों को आइडियाथॉन 2.0 और नये स्टार्टअप्स में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और कहा कि इनक्यूबेशन सेंटर केवल मौजूदा छात्रों ही नहीं बल्कि पूर्व छात्रों के लिए भी खुला है। इस दौरान संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दिलीप कुमार और प्रशासन व वित्त निदेशक नेहा जलाली भी मौजूद रहीं।