फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   income tax Department strict on the people of Kashmir

आयकर ने कश्मीर घाटी में भी बनाया दबाव

Wed, 02 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 02 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
income tax Department strict on the people of Kashmir
अक्सर आयकर विभाग पर कश्मीर घाटी के लोगों के प्रति नरम रुख अख्तियार करने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार आयकर विभाग ने घाटी के लोगों पर भी आयकर भरने को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


विभाग ने इस बार लगभग 90 हजार नए रिटर्न भरवाए हैं। इनमें से लगभग आधे कश्मीर घाटी के हैं। आयकर की प्रिंसिपल कमिश्नर (जेएंडके) संगीता गुप्त कहती हैं कि घाटी के लोग भी आयकर भरना चाहते हैं। उन्हें रिटर्न का फायदा पता चल रहा है।
विज्ञापन


यही कारण है कि नए रिटर्न भरने वालों में आधे से ज्यादा कश्मीर के हैं। इसके अलावा पहले बारामुला में आयकर कार्यालय खोलने का विरोध हुआ था, लेकिन अब लोगों को उसकी सहूलियत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उन्हें आयकर से संबंधित काम के लिए श्रीनगर जाना पड़ता था, लेकिन अब उनके काम बारामुला में ही हो रहे हैं। इससे पैसे के अलावा समय की भी बचत हो रही है।

हालांकि कश्मीर के उद्यमी और कारोबारी इसे लेकर कुछ दबाव में हैं। श्रीनगर के उद्यमियों का कहना है कि डेढ़ साल पहले आई बाढ़ से हुए नुकसान से वह अभी उबर भी न पाए थे कि आयकर विभाग के नोटिस मिलने शुरू हो गए हैं।


कई उद्यमी और कारोबारी तो अभी तक अपने पुराने कारोबार में नहीं लौट पाए हैं। वह अभी भी सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को होलीडे पैकेज देन चाहिए था, लेकिन उन्हें आयकर के नोटिस मिलने से नई समस्या आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed